Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इलाके में हड़कंप

जालंधर : जालंधर के वेस्ट इलाके की मधुबन कॉलोनी उस समय सुर्खियों में आ गई, जब आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी की कथित सूचना के आधार पर एक घर पर छापेमारी कर दी। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसकर तलाशी ली, लेकिन घंटों की जांच के बावजूद कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग को जानकारी मिली थी कि राजू नाम के व्यक्ति के घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है और वहां से सप्लाई की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस के साथ मिलकर तुरंत कार्रवाई की।

हालांकि, जब टीम मौके पर पहुंची तो घर बंद मिला। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ताले तोड़े और पूरे घर की सघन तलाशी ली। कमरों से लेकर स्टोर और छत तक हर जगह चेकिंग की गई, लेकिन कोई शराब या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।