Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुकमा नवोदय विद्यालय की छात्रा की बिगड़ी तबीयत: इलाज के लिए दर-दर भटके परिजन, लिवर में सूजन और संक्र... दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी भीषण आग: चेंबर में जाते ही धू-धू कर जली गाड़ी... नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क...

छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नशे के सौदागरों का खेल खत्म! पल्टन घाट से तस्कर दबोचे गए, सैकड़ों नशीले इंजेक्शन बरामद

बलरामपुर: सरगुजा संभाग की आबकारी उड़नदस्ता टीम ने साइबर सेल की मदद से रामानुजगंज में घेराबंदी करते हुए झारखंड के तीन नशा तस्करों को बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ गिरफ्तार किया. नशीले पदार्थो की भारी मात्रा में तस्करी में संलिप्त तीनों आरोपी रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी और प्रमोद झारखंड के गढवा जिले के रहने वाले है.

नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद

आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने सटीक लोकेशन के आधार पर घेराबंदी करते हुए झारखंड के कुख्यात नशा सप्लायर सहित 3 आरोपियों को कन्हर नदी के किनारे सुनसान क्षेत्र पल्टन घाट से गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से लगभग 1500 नग नशीली इंजेक्शन बरामद की गई है, जिसकी बाजार की अनुमानित कीमत लगभग 7.50 लाख आंकी गई है.

झारखंड के तीन तस्कर पल्टन घाट से गिरफ्तार

आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहे 3 आरोपियों को रामानुजगंज के नजदीक पल्टन घाट से रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

मेडिकल स्टोर की संलिप्तता की भी होगी जांच

इस पूरे खुलासे के संबंध में उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया, हमने सरगुजा डीआईजी से सायबर सेल के लिए मदद मांगी थी. उन्होंने मदद की और सायबर सेल की मदद से हम तीनों आरोपियों का लोकेशन ट्रेस करने में कामयाब हुए. आरोपियों की लोकेशन पल्टन घाट में मिली जिसके बाद हमने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों के पास से 1500 नग नशीला इंजेक्शन भी बरामद हुआ, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 7.50 लाख है. गढवा जिले से भी इन आरोपियों का अपराध रिकॉर्ड मांगा जाएगा. इनमें से एक आरोपी रंजीत विश्वकर्मा मेडिकल स्टोर में काम करने वाला व्यक्ति है. जिस मेडिकल स्टोर में वह काम कर रहा था, वो इसमें संलिप्त हो सकता है, लिहाजा उसकी जांच की जाएगी.

आबकारी विभाग की टीम झारखंड से छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन और सीरप की तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों और इनके बड़े सप्लायर के चैन तक पहुंचने के लिए सभी एंगल से जांच कर रही है.