Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Weather Update Today: देश में मौसम की दोहरी मार; दिल्ली-यूपी में भीषण लू का रेड अलर्ट, तो बिहार-झारख... Dholpur Crocodile Attack: धौलपुर में दर्दनाक हादसा; चम्बल नदी किनारे बैठी 12 साल की बच्ची को खींच ले... CBI Action on Builders: घर खरीदारों से धोखाधड़ी मामले में CBI का बड़ा एक्शन; SBI अफसरों और मंजू जे ह... IPL 2026 KKR vs MI: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में चाहिए जीत; मुंबई बिगाड़े... Daisy Shah Bold Scenes: बिना इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के कैसे शूट हुए थे 'हेट स्टोरी 3' के बोल्ड सीन? डेज... PM Modi Italy Visit: रोम पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत; जॉर्जिया मेलोनी के साथ किया ऐतिहासिक कोलोस... PM Modi Meloni Viral Video: पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी! सोशल मीडिया पर व... Smartphone Cooling Tips: 45 डिग्री वाली गर्मी में पिघल जाएगा आपका महंगा फोन! इन 5 टिप्स से बचाएं ओवर... Nautapa 2026: इस साल कब से शुरू हो रहा है नौतपा? जानें रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर का समय और महत्व Litchi Capital of the World: भारत का वो शहर जिसे कहते हैं 'लीची की राजधानी'; संतरा-पपीता से भी ज्याद...

सिलीगुड़ी में बोले अमित शाहः बंगाल में जीत चाहिए

इक्कीस राज्यों में सरकार के बाद भी मोदी खुश नहीं

राष्ट्रीय खबर

सिलीगुड़ीः देश के बड़े हिस्से में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने के बावजूद, बंगाल की सत्ता अब भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लिए एक अधूरी इच्छा बनी हुई है। सिलीगुड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि पार्टी का असली लक्ष्य अब पश्चिम बंगाल है। उन्होंने कहा कि देश के 21 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तब तक पूरी तरह संतुष्ट नहीं होंगे, जब तक बंगाल में सोनार बांग्ला का सपना साकार नहीं हो जाता।

छब्बीस में बदलाव का दावा अमित शाह ने साल 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारी आत्मविश्वास दिखाया। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा, ममता दीदी, अब आपके टाटा, बाय-बाय का समय आ गया है। शाह ने दावा किया कि इस साल अप्रैल के अंत तक जनता वर्तमान सरकार को विदा कर देगी।

गौरतलब है कि 2021 के चुनावों में भाजपा ने अबकी बार, 200 पार का नारा दिया था, लेकिन पार्टी 77 सीटों पर ही सिमट गई थी। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा की सीटें 2019 के मुकाबले कम हुई हैं, लेकिन शाह का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समीकरण बदलेंगे।

सुरक्षा और भ्रष्टाचार पर घेरा अपने संबोधन में गृह मंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला बोलते हुए उन्होंने वादा किया कि यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो आनंदपुर अग्निकांड के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

सीमा सुरक्षा को लेकर शाह ने एक बड़ा शाही वादा किया। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा सरकार आने के 45 दिनों के भीतर राज्य की सभी असुरक्षित सीमाओं पर कटीले तारों की बाड़ लगा दी जाएगी, जिससे घुसपैठ पूरी तरह बंद हो जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बंगाल में जीत ही भाजपा की सुनहरी सफलता होगी।