Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...

फॉर्म सात जमा करने के दौरान ही भाजपा नेता गिरफ्तार

वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजनीति में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मुद्दे ने एक नया मोड़ ले लिया है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तमलुक में फर्जी जानकारी के आधार पर सैकड़ों मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेता की पहचान अमित मंडल के रूप में हुई है, जो तमलुक के पितुलसाहा इलाके का रहने वाला है।

आरोप है कि अमित मंडल ने पदुमबसान के बूथ संख्या 242 के 343 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया था। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन लोगों के नाम हटाने के लिए आवेदन दिया गया था, उनमें उसी बूथ के बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) अफफाक अली बेग के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। अफफाक अली के अनुसार, उनके परिवार की कई महिलाओं, जिनमें उनकी माँ और शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका आरजुमान लैला भी शामिल हैं, के नाम हटाने के लिए फर्जी फॉर्म भरे गए थे।

बीएलओ द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित मंडल को गिरफ्तार कर लिया। जिला प्रशासन की शुरुआती जांच में एक और संदिग्ध तथ्य सामने आया है—आरोपी का घर उस बूथ से लगभग 12 किलोमीटर दूर है, जहाँ के मतदाताओं के नाम वह हटवाना चाहता था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किस आधार पर और किस मंशा से इतनी बड़ी संख्या में फॉर्म जमा किए गए।

इस घटना ने राज्य में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। तृणमूल कांग्रेस और खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंबे समय से आरोप लगाती रही हैं कि भाजपा साजिश के तहत वैध मतदाताओं के नाम कटवा रही है। दूसरी ओर, स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। भाजपा नेताओं का तर्क है कि फॉर्म-7 आपत्ति दर्ज कराने का एक कानूनी तरीका है, इसके लिए गिरफ्तारी करना अनुचित है। वे इस मामले में अब कानूनी विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं।