Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अचानक सड़क का बहुत बड़ा हिस्सा धंस गया ईसाई निकायों के प्रतिनिधिमंडल से मिले केंद्रीय गृह मंत्री आरएसएस प्रमुख के बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया भाजपा सोशल मीडिया हैंडलों पर अब उन्हीं का पुराना दांव संपीड़ित बायोगैस गोवर्धन योजना को 23 हजार करोड़ से ज्यादा विजय की पत्नी संगीता ने वापस लिया तलाक का मामला राज्यसभा के सभापति ने मजबूरी में परोक्ष निर्देश दिये प्रतिरक्षा कोशिका सुक्ष्म बम की तरह फटती है आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा...

सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों से भाग रही सरकार

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब शायद देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री—जो स्वयं गृह मंत्री भी हैं, में जनता का सामना करने का साहस नहीं है।

सुखबीर बादल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जवाबदेही गायब है और शासन केवल पुलिस ब्रीफिंग तक सीमित रह गया है। अकाली दल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब पंजाब में खून-खराबा हो रहा है, तब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले शासन के नामजद मुख्यमंत्री स्टैंड-अप कॉमेडी के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर भगवंत मान का एक कार्टून भी सांझा किया है।