Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर सेवा का आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने श्रद्... "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ...

Road Widening Protest: ‘साहब, हम कहां जाएंगे?’ सड़क चौड़ीकरण में घर उजाड़ने के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, मुआवजे और पुनर्वास की मांग

दुर्ग: गुरुवार को भिलाई नगर निगम के खमरिया में रहने वाले कई लोग नोटिस की कॉपी लेकर दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचे. लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उन्हें बेघर न किया जाए.

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर घर से बेदखल करने का आरोप

दरअसल स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आईआईटी मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है. जिसके लिए खमरिया में रहने वाले लोगों को सालभर पहले से जगह खाली करने को लेकर नोटिस भेजा गया. पहले दो बार भेजे गए नोटिस को रहवासियों ने गंभीरता से नहीं लिया. अब तीसरी बार नोटिस मिलने और तीन दिन में घर खाली करने को लेकर सभी चिंता में आ गए हैं. सरकार से उनका घर ना उजाड़ने की अपील कर रहे हैं.

कलेक्ट्रेट पहुंचे टोमन लाल साहू ने कहा “शासन प्रशासन और पीड्ब्ल्यूडी से हम ये कहना चाहते हैं कि रोड बनाने के लिए काफी जमीन है लेकिन इसके लिए हमारा घर उजाड़ा जा रहा है. हमारी मांग है कि वहां रहने वाले सभी परिवारों को रहने के लिए घर चाहिए.

सरकार से महिला की गुहार

स्थानीय महिला जमुना चंद्रवंशी ने बताया कि पिछले 40 से 50 साल से हम रह रहे हैं. अब आईआईटी के लिए रोड निर्माण के लिए हमें घर खाली करने के लिए कहा गया है. हम कहां जाएंगे. किराए से रहने की भी हमारी हैसियत नहीं है. महिला ने बताया कि साल भर पहले एक बार नोटिस भेजा गया था. उसके बाद छह महीने पहले और 2 महीने पहले लास्ट नोटिस भेजा गया, जिसमें तीन दिन का समय दिया गया है.

लोगों ने सरकार से गुहार लगाई कि उनकी समस्या को सुने और उन्हें घर से बेघर ना करें.