Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झमाझम बारिश के बीच कलेक्ट्रेट पहुंचे एक्सीलेंस स्कूल के छात्र, कलेक्टर से मिलने की जिद MP में 32 IAS अफसरों के तबादले: अभिषेक चौधरी बने ग्वालियर नगर निगम आयुक्त, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का मेडल पक्का वंदे मातरम् पर कंगना और शर्मिला टैगोर आमने-सामने: 'हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर निकलें', कंगना ने दिया ... पेरू में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप: कांप उठे दक्षिणी एंडीज पहाड़, 'रिंग ऑफ फायर' में बसे देश में द... भारत में गोल्ड लोन का क्रेज: टाटा, गोदरेज और आदित्य बिड़ला जैसे दिग्गजों की एंट्री; ₹3.3 लाख करोड़ क... वायरलेस तकनीक की रीढ़: जानिए हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ब्लूटूथ की भूमिका रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का क्या है महत्व? जानिए भगवान कृष्ण-द्रौपदी और राजा बलि की पौराणिक कथाएं नींद की कमी से बेजान हो सकती है त्वचा: जानिए अच्छी नींद कैसे बढ़ाती है स्किन का ग्लो और कोलेजन लखनऊ बैंक अफसर मर्डर केस: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने CCTV शेयर कर उठाए तीखे सवाल, 3 अवैध हथियारों की ...

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी तस्वीर! हर जिले में बनेंगे 2 ‘टूरिज्म विलेज’, एडवेंचर और संस्कृति का दिखेगा संगम

उत्तराखंड की धामी सरकार पर्यटक को बढ़ावा देने और गांवों को विकसित करने के लिए एक नई योजना बनाई है, जिसके तहत गांवों को टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा. राज्य के हर जिले में दो टूरिज्म विलेज बनाए जाएंगे. जिले के दो गांवों को अब माॅडल टूरिज्म के रुप में विकसित किया जाएगा. विकसित किए जाने वाले टूरिज्म विलेज में होम-स्टे और एडवेंचर टूरिज्म पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

पर्यटन विकास परिषद की गुरुवार को हुई टास्क फोर्स की बैठक में सचिव पर्यटन धीराज सिंह ने जल्द से जल्द गांवों के चयन को लेकर निर्देश दिए हैं. बैठक में सचिव ने कहा कि राज्य के हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. जिसमें ग्रामीण विकास, आयुष उद्यान, कृषि और पंचायती राज सहित कई विभागों को शामिल किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि दो पर्यटन विलेज का चयन कर विकास सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजे जाएंगे. इन टूरिज्म विलेज में अधिक से अधिक होम स्टे निर्माण से साथ गांवों की प्रकृति सुंदरता, हर्बल, एग्री, हैरिटेज और एडवेंचर टूरिज्म पर फोकस करते हुए विकसित किया जाएगा.

किन गांवों में क्या किया जाएगा विकसित?

सचिव पर्यटन के अनुसार वैलनेस, एग्री और एडवेंचर टूरिज्म के तहत अलग-अलग जिलों के गांवों का चयन किया जाना है. उन्होंने बताया कि माट अल्मोड़ा, मदकोट पिथौरागढ़, प्योड़ा नैनीताल, लाखामंडल देहरादून को वैलनेस टूरिज्म के रुप में विकसित किया जाएगा. वहीं बागेश्वर को कम्युनिटी बेस्ट, एडवेंचर और एग्री बेस्ट टूरिज्म को तहत विकसित किया जाएगा. साथ ही घेस चमोली, जखोल उत्तरकाशी, सौड़ टिहरी और सारी रूद्रप्रयाग को एडवेंचर टूरिज्म के रूप विकसित किया जाएगा.

2024 में 18 गांवों का किया गया था चयन

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 2024 में 18 गांवों का चयन किया था. उस दौरान राज्य में पहली बार आयुष, वेलनेस, एग्री सहित कई क्षेत्रों में पर्यटन के लिए 18 गांवों का चयन किया गया था. इन गांवों को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया था. अब राज्य सरकार ने इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा.