Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

Jalandhar: नगर निगम दफ्तर में हंगामा, लिफ्ट में फंसी हैंडीकैप महिला और हार्ट मरीज

जालंधर: नगर निगम दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लिफ्ट में एक हैंडीकैप महिला और नगर निगम का एक कर्मचारी, जो हार्ट का मरीज बताया जा रहा है, फंस गए। दोनों किसी काम के सिलसिले में चौथी मंजिल पर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक बंद हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 15 से 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

घटना के बाद निगम कर्मियों में भारी रोष देखने को मिला। गुस्साए कर्मचारियों ने एक्सईएन (XEN) सहित दो अधिकारियों के कमरों को ताला जड़ दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम दफ्तर की लिफ्टें पिछले 3 से 4 महीनों से खराब पड़ी हैं, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लिफ्ट की खराब स्थिति को लेकर एक्सईएन सुखविंद को दफ्तर से बाहर निकाला जा रहा है और उनके कमरे को ताला लगाया जा रहा है। इससे पहले एससी धवन के कमरे को भी ताला जड़ा गया था। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार लिफ्ट की मरम्मत को लेकर अधिकारियों से अपील कर चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि आए दिन लोग लिफ्ट में फंस जाते हैं और आज की घटना ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।