Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंदी की मौत पर 2 साल बाद बड़ा एक्शन: PM रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट का खु... कोरबा में ₹402 करोड़ पहुंचा कुल बिजली बिल बकाया! ग्राम पंचायतों और शिक्षा विभाग पर सबसे ज्यादा उधारी... कांकेर में दिल दहला देने वाला हादसा: नल-जल योजना के गड्ढे में जिंदा दफन हुआ मजदूर, 4 दिन बाद बैठी हु... बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्ला बोल: 4 चरणों में होगा प्... कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह...

बुलडोजर पर छिड़ा ‘बॉर्डर वॉर’: बेंगलुरु में कार्रवाई पर केरल-कर्नाटक आमने-सामने, डीके शिवकुमार का पलटवार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को बेंगलुरु में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की आलोचना करने पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ‘बुलडोजर कल्चर’ में विश्वास नहीं करती है और उसने सरकारी जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए कार्रवाई की थी. शिवकुमार का जवाब तब आया जब सीएम विजयन ने इस हफ्ते की शुरुआत में बेंगलुरु में 200 से ज्यादा घरों को गिराए जाने के बाद कर्नाटक सरकार पर बुलडोजर राज को सामान्य बनाने और अल्पसंख्यक विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया था.

सीएम विजयन ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा कि जब कोई सरकार डर और जबरदस्ती से शासन करती है तो संवैधानिक मूल्य और मानवीय गरिमा सबसे पहले शिकार होते हैं. उन्होंने इसकी तुलना उत्तरी राज्यों में व्यापक रूप से आलोचना की जाने वाली प्रथाओं से की.

सारी इमारतें सरकारी जमीन पर बनी थीं

शिवकुमार ने कहा कि सीएम विजयन ने मामले के तथ्यों को जाने बिना इस मुद्दे पर टिप्पणी की है. सदाशिवनगर स्थित अपने घर पर पत्रकारों से बात करते हुए, डिप्टी सीएम ने कहा कि तोड़ी गई इमारतें सरकारी जमीन पर बनी थीं, जिस पर कब्जा किया गया था और उसे ठोस कचरा फेंकने की जगह के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि जिस जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, वह ठोस कचरे का गड्ढा था. इस वजह से इलाके में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं. हममें भी इंसानियत है और हमने उन्हें दूसरी जगहों पर जाने का मौका दिया था.

‘बुलडोजर राज’ के आरोप को खारिज करते हुए, शिवकुमार ने आगे कहा कि हमारे यहां बुलडोजर कल्चर नहीं है. मैं पिनाराई विजयन से अपील करता हूं कि वे इस तरह बात न करें. हम सिर्फ शहर के बीच में सरकारी जमीन की रक्षा कर रहे हैं.’

डीके शिवकुमार ने ऐसी बस्तियों में लैंड माफिया की भूमिका का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लैंड माफिया बाद में ज़मीन पर कब्ज़ा करने के लिए झुग्गियां बसाते हैं. हम ऐसा नहीं होने देंगे. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि योग्य निवासियों को बसाया जाएगा. डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर योग्य लोग हैं, तो हम राजीव गांधी योजना के तहत घर देने को तैयार हैं.