Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sunday Sun Worship: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा क्यों है खास? जानें अर्घ्य देने का सही समय और नि... Healthy Monsoon Diet: बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान उपाय; किचन में मौजूद ये चीजें हैं सब... Greater Noida News: जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षाकर्मी ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान... Noida Cyber Crime: एयर टिकट के नाम पर करोड़ों की ठगी; नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्त... Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू...

सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेप का आरोपी भाजपा नेता अरेस्ट, गिरफ्तारी से पहले दी थी पुलिस को चुनौती

मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुरबघेलान में चाकू की नोक पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने और आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई. पीड़िता के पास जाकर बीजेपी नेता ने फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस मामले में आरोपी भाजपा नेता अशोक सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धराओं में केस दर्ज किया गया है और आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस गंभीर मामले पर पिछले 5 दिन से पुलिस की जांच की जा रही है. पीड़िता ने आरोपी अशोक सिंह के खिलाफ 22 दिसंबर को लिखित शिकायत यहां पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह से की थी. एसपी ने केस की गंभीरता के मद्देनजर उसी दिन जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (हेडक्वार्टर) मनोज त्रिवेदी को सौंपी थी.

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से पूछा सवाल

बीजेपी नेता के धमकी वाले वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.जीतू पटवारी ने लिखा कि सतना में भाजपा नेता अशोक सिंह ने एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और फिर दोबारा दुष्कर्म करने के लिए पीड़िता के घर पहुंचा. बीजेपी नेता कैमरे पर खुलेआम कहता है कि भाजपा की सरकार है, मेरा कुछ नहीं होगा.

उन्होंने सीएम मोहन यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि आप सरकार चला रहे हैं या सर्कस? यह कैसा तमाशा है, जहां आपकी पार्टी के नेता प्रदेश की बेटियों के साथ घिनौने कृत्य करते हैं और छह महीने तक आपकी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती. इसी लापरवाही के चलते दुष्कर्मी भाजपा नेता दोबारा कुकृत्य करने पहुंच गया. चाहे देश में कुलदीप सेंगर हो या मध्य प्रदेश में अशोक सिंह, भारतीय जनता पार्टी में कई बलात्कारी गर्व से भाजपा का चोला ओढ़े बैठे हैं और भाजपा गर्व से उनके समर्थन में खड़ी रहती है.

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि आप सरकार चला रहे हैं या सर्कस? यह कैसा तमाशा है, जहां आपकी पार्टी के नेता प्रदेश की बेटियों के साथ घिनौने कृत्य करते हैं और छह महीने तक आपकी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती. इसी लापरवाही के चलते दुष्कर्मी भाजपा नेता दोबारा कुकृत्य करने पहुंच गया. चाहे देश में कुलदीप सेंगर हो या मध्य प्रदेश में अशोक सिंह, भारतीय जनता पार्टी में कई बलात्कारी गर्व से भाजपा का चोला ओढ़े बैठे हैं और भाजपा गर्व से उनके समर्थन में खड़ी रहती है.

वीडियो क्लिप की शुरुआत में वो महिला कहती है कि अशोक सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी. काउंसलर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर शिकायत दर्ज कराई गई तो भी उनका कुछ नहीं होगा. क्लिप के आखिर में नेता यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि वह कुछ भी गलत नहीं कह रहे थे.

चाकू की नोक पर रेप का आरोप

पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर को आरोपी ने उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की.अपनी शिकायत में महिला ने अशोक सिंह पर छह महीने पहले उसके घर में घुसकर चाकू की नोक पर रेप करने का आरोप लगाया. इसके बाद उसने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इस वजह से वह शुरू में चुप रही. उसने अशोक सिंह पर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति होने का आरोप लगाया और यह भी आरोप लगाया कि उसे पहले भी जिले से बाहर निकाला जा चुका है.

अशोक सिंह के खिलाफ शिकायत 22 दिसंबर को दर्ज की गई थी. तब से इस मामले की जांच चल रही है. डीएसपी (हेडक्वार्टर) मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जांच जारी है और अधिकारी इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद ही कोई जानकारी दे पाएंगे. मनोज त्रिवेदी इस जांच का नेतृत्व कर रहे हैं.