Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्रीनलैंड की नलेराक पार्टी के सांसद की जीत ईरान के साफ इंकार के बाद भी व्हाइट हाउस का बयान सीमा पर चंद दिनों की शांति फिर से भंग हो गयी बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको उत्तर कोरिया पहुंचे भारत के सबक सीखने का समय है यह भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा...

“अब कलम के जादूगरों की खैर नहीं”: गैंगस्टर विनय की मौत पर अखिलेश का वार— बोले, “स्क्रिप्ट लिखने वाले अधिकारी हो जाएं अलर्ट

ऋषिकेश एम्स में गैंगस्टर विनय त्यागी की इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई. ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा था. तीन दिन पहले हरिद्वार में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसी दौरान विनय त्यागी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह घायल हुआ था. पूरी घटना उस समय हुई जब पुलिस विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी. अब इस मामले पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट लिखने वाले अलर्ट हो.

विनय त्यागी पर हुई फायरिंग मामले में अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हर बार नई कहानी नहीं बनाई जाती है, कभी-कभी नये पात्रों के साथ दोहराई भी जाती है. उप्र में पटकथा लिखने वाले सावधान हो जाएं. इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक पेपर की कटिंग भी शेयर की है.

क्या है पूरा मामला?

हरिद्वार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया था. घटना बिल्कुल फिल्मी अंदाज में की गई थी. पुलिस की गाड़ी पर बदमाशों ने कई राउंड फायर किए थे. इसमें पुलिसकर्मी और गाड़ी में बैठा विनय त्यागी घायल हुआ था. जिसका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार सुबह त्यागी की मौत हो गई. कुख्यात विनय त्यागी पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

पेशी पर ले रही थी पुलिस

पूरी फायरिंग की घटना उस समय हुई जब पुलिस विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी का पीछा किया. इसके बाद लक्सर फ्लाईओवर के पास जाम के दौरान अचानक गोलियां चला दी थी. हालांकि फायरिंग के बाद बदमाश भागने में कामयाब हो गए.

750 करोड़ की चोरी से जुड़ा है पूरा मामला

विनय त्यागी की हत्या के बाद बहन सीमा त्यागी ने पूरे मामले में कई आरोप लगाए हैं. बहिन के अनुसार देहरादून में 750 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया गया था. इसमें सोना चांदी कैश शामिल था. बहिन के अनुसार सारा माल एनएचएआई के ठेकेदार का था, जिसने ईडी से बचने के लिए अपने दोस्त के घर पर रखा था. ठेकेदार और विनय के बीच पहले से रंजिश भी थी, इसी कारण विनय ने इस चोरी को अंजाम दिया