Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

ललित मोदी का VIDEO और भारत की राजनीति, हंगामा क्यों हुआ इतना बड़ा?

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ललित मोदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है. वीडियो में ललित मोदी और विजय माल्या पार्टी करते नजर आ रहे हैं.

क्लिप के दौरान दोनों खुद को भारत के ‘सबसे बड़े भगोड़े’ बताते हुए मजाकिया अंदाज में बातचीत करते दिखाई देते हैं. यह मुद्दा अब सियासी रूप भी लेने लगा है. दोनों भगोडों का वीडियो सामने आने के बाद भारत में सियासी बवाल खड़ा हो गया है.

‘चलो भारत में एक बार फिर इंटरनेट तोड़ देते हैं…’

ललित मोदी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘चलो भारत में एक बार फिर इंटरनेट तोड़ देते हैं. जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त विजय माल्या, लव यू. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और यूजर्स दोनों भगोड़ों पर सवाल उठा रहे हैं.

शिवसेना यूबीटी ने वायरल वीडियो पर सरकार को घेरा

शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि जिस पर ललित मोदी और विजय माल्या का वीडियो सामने आया है और वो हस-हस कर अपने हाथ में शराब पकड़कर जाम छलकार रहे हैं और हमारे लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं. हैरानी की बात कि वो खुद कह रहे हैं कि हम भारत के भगोड़े हैं. हम भागकर आए हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है.

‘सरकार और एजेंसियां क्या कर रही है?’

आनंद दुबे ने आगे कहा कि भारत का संविधान और भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है. ऐसे भगोड़ों से हम डरने वाले नहीं हैं. दुर्भाग्य है कि इस वीडियो को सरकार के लोग भी देख रहे होंगे, लेकिन वो क्या कर रहे हैं. इन लोगों की मदद कौन कर रहा है. ये लोगों का करोड़ों रुपए लेकर देश से भाग चुके हैं. ये वहां पर पार्टियां कर रहे हैं, लेकिन हम इनको पकड़ नहीं पा रहे हैं. हमारा इंटरपोल, रॉ, एनआईए क्या कर रही है. मैं पूछना चाहता हूं कि इन इन एजेंसियों को कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है.

100 रुपए नहीं देने पर बैंक वाले थमा देते हैं नोटिस- आनंद दुबे

शिवसेना नेता ने कहा कि यह वीडियो देखकर आश्चर्य हो रहा है कि आज अगर कोई आदमी बैंक का 100 रुपया नहीं देता है तो बैंक उसे नोटिस भेजकर पकड़ लेती है. दूसरी तरफ करोड़ों रुपए लेकर ये भगोड़े भागकर देश के बाहर जाकर पार्टी कर रहे हैं. अपने ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई हैं.