Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: WhatsApp पर प्रश्नपत्र शेयर करने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, UTU ने 7 साल के लि... NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा कदम, पेपर लीक के मामलों के लिए बन... Connaught Place News: CJP के विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बाद NDTA का बड़ा आदेश, CP की सभी दुकानें शाम ... Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 28% कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता Ranchi News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर बंपर भर्ती, 31 जुलाई से शुरू हो... Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग...

दिल्ली से अमृतसर आने वाली ट्रेनों को लेकर आई अहम जानकारी, यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

लुधियाना : दिल्ली से अमृतसर आने वाली ट्रेनों को लेकर आई जानकारी सामने आई है। दरअसल,  घने कोहरे के चलते ट्रेनों की देरी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली से अमृतसर और जम्मू की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गरीब रथ एक्सप्रेस करीब 14 घंटे 41 मिनट की भारी देरी से चल रही है। वहीं स्वराज एक्सप्रेस 2 घंटे 35 मिनट, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे 27 मिनट, वंदे भारत एक्सप्रेस (कटड़ा–नई दिल्ली) लगभग 4 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 5 घंटे 9 मिनट और अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 4 घंटे 22 मिनट देरी से रवाना हुई।

ट्रेनों की देरी से स्टेशन पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। ठंड और कोहरे के बीच यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।