Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
टीवी बनाम सोशल मीडिया के अंतर्विरोध और कागजी आंकड़ों का खेल पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में भी रिकार्ड मतदान तमिलनाडु एग्जिट पोल में रेस का काला घोड़ा नया है West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुर... देश के चुनावों में फिर से मोदी का जलवा कायम रहेगा Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्... अब मोदी की नकल करने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति भी Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया 'राहत', जा... चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिट...

रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ पर सबसे बड़ा अपडेट! फैंस को लगा झटका, मेकर्स ने किया खुलासा- ‘धुरंधर’ तो सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म बाकी है!

रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस ने चारों ओर शोर मचाया हुआ हैफिल्म 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी और सिनेमाघरों में दस्तक देने के 10 दिन के अंदर ही फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. ‘धुरंधर‘ में रणवीर सिंह सीड रोल में हैंफिल्म को दर्शकों की काफी तारीफ मिल रही हैइसी बीच रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की भी चर्चा काफी ज्यादा बढ़ गई हैइसके साथ ही उनकी शूटिंग शेड्यूल भी सामने आ रहे हैं.

रणवीर सिंह ने काफी कम समय में हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम बना लिया हैअभी ‘धुरंधर‘ को लेकर एक्टर सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैंहालांकिआने वाले समय में एक्टर के पास और भी बड़े और कमाल के प्रोजेक्ट्स शामिल हैंजिनमें फरहान अख्तर की डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘डॉन 3′ और दूसरी फिल्म ‘प्रलय‘. अगली साल में दोनों फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगीहाल ही में एक्टर की फिल्मों पर मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी है कि वो पहले ‘डॉन 3′ की शूटिंग करने वाले हैं.

आने वाली फिल्मों पर चर्चा

रणवीर सिंह को ‘डॉन 3′ में देखना एक कमाल का एक्सपीरियंस होने वाला हैबताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग साल 2026 के शुरुआती महीने से ही शुरू होने वाली हैडॉन 3 अपने आप में ही एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि ये फिल्म बड़े बजट पर तैयार की जाने वाली है. वहीं इस फिल्म के खत्म होने के बाद रणवीर ‘प्रलय‘ पर काम कर सकते हैंजो कि एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म होगी. ‘प्रलय‘ को जय मेहता डायरेक्ट करने वाले हैंफिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया है कि इसकी कहानी बताने के लिए कई शहरों को टेक्नोलॉजी के जरिए पुराना और वीरान दिखाया जाएगा.

जॉम्बी थ्रिलर में दिखेंगे एक्टर

रणवीर की ‘धुरंधर‘ की बात करेंतो आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली थी. ‘धुरंधर‘ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्नाअर्जुन रामपालसंजय दत्तआर माधवन जैसे कमाल के एक्टर्स का नाम शामिल हैफिल्म ने रिलीज के 10 दिन के अंदर ही कई कमाल की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और देशभर में इस फिल्म ने 350 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया हैअभी दर्शक फिल्म के सेकेंड पार्ट का इंतजार कर रहे हैं.