Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime Update: पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 58 मामलों का हुआ ख... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम; इस जिले में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, जानें अगले 2... Haryana CM in Assam: मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए के... MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्... Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ...

बारनवापारा अभयारण्य में जंगल सफारी, स्टे और टिकटिंग की ऑनलाइन सुविधा, 2 महीने पहले कर सकते हैं बुकिंग

रायपुर\बलौदाबाजार: बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य को डिजिटल रूप से और ज्यादा सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण काम किया गया है. बारनवापारा अभयारण्य में जंगल सफारी का मजा लेने और घूमने के लिए नई ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट bwsanctuary.com का लोकार्पण किया गया.

ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट का शुभारंभ प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव)अरुण पांडेय ने किया. इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर और बारनवापारा अभयारण्य कृषानू चन्द्राकार भी मौजूद रहे.

सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान

ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से अब पर्यटक घर बैठे ही बारनवापारा जंगल सफारी की बुकिंग कर सकेंगे. बारनवापारा के पर्यटन ग्राम एवं देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. इस प्लेटफ़ॉर्म पर टिकट उपलब्धता, सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान एवं आगमन की पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सरल और पारदर्शी बनाया गया है.

देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने की ऑनलाइन बुकिंग

बारनवापारा के पर्यटन ग्राम और देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी वेबसाइट में उपलब्ध है, जिससे पर्यटकों को सफारी, आवास और पर्यटन संबंधी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल सकेंगी. नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली इंटरफेस होने के कारण इसका उपयोग यात्रियों के लिए बेहद सहज रहेगा. इसके अलावा व्हाट्सऐप आधारित हैसल-फ्री टिकटिंग की सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे पर्यटक और भी आसानी से बुकिंग कर सकेंगे.

60 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग करने की सुविधा

पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 60 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. इससे पर्यटकों को अपनी यात्रा समय रहते तय करने की सुविधा मिलेगी और अभ्यारण्य प्रबंधन को भी सुरक्षित एवं नियंत्रित पर्यटन संचालन में सहयोग मिलेगा.