Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि... MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो...

सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ अवतार: 11 दिन बाद होगी सबसे बड़ी घोषणा, ‘धुरंधरों’ को छोड़िए, एक्शन किंग मचाएंगे तहलका

 साल 2025 खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. जहां एक ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. तो दूसरी ओर दिसंबर खत्म होने के साथ ही दो बड़ी फिल्में भी रिलीज कर दी जाएंगी. पर उन फिल्मों से पहले सनी देओल एंट्री लेने वाले हैं. जी हां, एक्टर की इस साल एक फिल्म रिलीज हो चुकी है, जो थी- जाट. पर अगले साल के लिए पहले ही दो बड़ी फिल्मों का ऐलान कर चुके हैं. साथ ही उनकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ‘बॉर्डर 2’ को लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ है. अब तक फिल्म से दो एक्टर्स के लुक रिवील किए जा चुके हैं. अब एक और सॉलिड अपडेट फिल्म को लेकर सामने आ चुका है.

सनी देओल की फिल्म को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आया था कि कुछ सीन्स का काम दोबारा किया जाएगा. जबकि दूसरी ओर अहान शेट्टी ने भी अपने हिस्से का शूट निपटा लिया है. अब क्योंकि पिक्चर 23 जनवरी को ही रिलीज हो रही है. तो उससे पहले ही माहौल बनाना शुरू करना होगा. इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी, जिससे पता लगा कि दिसंबर के सबसे बड़े ऐलान के लिए तैयार हो जाइए. क्योंकि सनी देओल की BORDER 2 की पहली ऑफिशियल झलक लोगों को देखने को मिलने वाली है. इस तारीख को फिल्म का टीजर आ रहा है.

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का टीजर कब आएगा?

सनी देओल की फिल्म BORDER 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. क्योंकि सालों बाद एक बार फिर पाजी उसी अंदाज में दिखेंगे. बस फर्क इतना है कि इस बार पूरी टीम नई है, जिन्हें सनी देओल लीड करते दिखे. साथ ही वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 को लेकर खबर आई कि, फिल्म का टीजर 16 दिसंबर को रिलीज कर दिया जाएगा. जी हां, साल खत्म होने से पहले एक और सरप्राइज लोगों को मिलने वाला है. हालांकि, टीजर के लिए भी यह एकदम सही वक्त है. क्योंकि 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है. इस खास दिन पर टीजर रिलीज करना फिल्म के लिए अच्छा कदम माना जा रहा है. जो न सिर्फ बहादुर सैनिकों के सम्मान के लिए मेकर्स का सम्मान है, पर फिल्म के लिए अपनाई तगड़ी स्ट्रेटजी भी है.फैन्स को फिल्म के टीजर से काफी उम्मीद है. कहा जा रहा है कि इस बार स्केल, एक्शन और इमोशनल गहराई का तगड़ा मेल देखने को मिलने वाला है. एक्टर का देशभक्ति वाले रोल से एक खास कनेक्शन है, उनकी गदर के बाद गदर 2 को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था. अब ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ वैसा ही बॉर्डर 2 के लिए देखने को मिलेगा. फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरण धवन और अहान शेट्टी होंगे. वहीं देखने वाली बात होगी कि क्या बॉर्डर 2 का टीजर इस साल आई बड़ी फिल्मों के टीजर और ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं.