Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के प्रयास मामले में भगोड़ा (PO) घोषित आरोपी अजय उर्फ काली गिर... बहादुरगढ़ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: HSIIDC अग्निशमन केंद्र का HKRN कर्मी 3 हजार रुपये रिश्वत लेते ... फरीदाबाद के स्कूल में महिला टीचर की खौफनाक हत्या: 32 सेकेंड में चाकू से किए 34 वार, 2 घंटे में आरोपी... हरियाणा में बैंक घोटाले के बाद सरकार का बड़ा एक्शन! सभी DDOs के बैंक खातों की 7 दिन में मांगी रिपोर्... मोनू मानेसर को फिर मिली जान से मारने की धमकी! 100 गोलियां मारने और बम से उड़ाने की बात कही, पुलिस मे... सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रॉले और बाइक की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी की मौत, हिसार के मिंगनी ख... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 'दयालु योजना' में दावे की समय-सीमा बढ़कर हुई 180 दिन, जानें किसे मिलेगा... पानीपत में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चे को कुचला, 50 मीटर तक... टोहाना में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम! भीषण गर्मी से मिली राहत, हिसार रोड और पुरानी सब्जी मंडी जलमग... हरियाणा में सरकारी कामकाज पूरी तरह होगा डिजिटल! सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य, मुख्य सचिव ...

पंचकूला में 3 युवकों ने महिला को बातों में उलझा कर दिया बड़ा कांड, बुलानी पड़ी पुलिस

पंचकूला : हरियाणा में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां पंचकूला में तीन बदमाशों ने एक बार फिर से महिला को बातों में उलझाकर उसके गहने उतरवा लिए। महिला बेटे के स्कूल में पीटीएम से लौट रही थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता महिला ने बताया कि उसका बेटा व बेटी पंचकूला सेक्टर-20 के संस्कृतिक स्कूल पढ़ते हैं। वह शनिवार को बच्चों के स्कूल में पीटीएम के लिए गई थी। वहां से वह घर आ रही थी तभी वहां मौजूद तीन युवकों ने उसे बातों में लगा लिया।

तीनों युवक उसे कहने लगे कि परेशान लग रही हो, हम परेशानी दूर कर देते हैं। वे महिला को बातों में लगाकर उसे साइड में ले गए। जहां पर कानों के टाप्स, हाथ में पहनी चांदी की अंगूठी उतरवा लिए। तीनों बदमाशों ने उससे एक पत्ता देकर कहा कि इसे दूर फेंक कर आओ। जब वह पत्ता फेंक कर आई तो वहां से तीनों युवक उसके गहने लेकर वहां से भाग गए थे।