Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां... मोहन भागवत करेंगे Gen Z और जेनरेशन अल्फा को संबोधित, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया अच्छी शुरुआत; ... गुरदासपुर में जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: मैरिज पैलेस में हथियार, बिना सत्यापन किरायेदार और साइबर कै... लुधियाना में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन! सिविल लाइंस में छापेमारी कर 3,000 लीटर संदिग्ध देसी घी ... अमीरों के घर बचाने के लिए गांव को जला दिया जालंधर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार लुधियाना: 39 कनाल जमीन के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, महिला की शिकायत पर विक्की, दीपक वाडियाल व अन्य...

हरियाणा में आज 3 ग्रैंड मैरिज, जानें कौन किसके साथ ले रहा सात फेरे

हरियाणा में आज होने वाली 3 ग्रैंड शादियां होने वाली हैं जो चर्चा में हैं। इनमें 2 राजनीतिक परिवारों से और तीसरी खेल जगत से हैं। आज ये तीनों शादियां होने वाली हैं।

बता दें कि ओलिंपिक मेडलिस्ट रेसलर रवि दहिया स्कूल चलाने वाली रिचा संग फेरे लेंगे। इनकी शादी में देश-विदेश के पहलवान पहुंचेंगे। वहीं  इसके साथ ही आज हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के बेटे शुभम की शादी है। आज शादी की रस्में गुरुग्राम के होटल में होंगी। वहीं विधानसभा डिप्टी स्पीकर एवं जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा का बेटे ऋषि शादी के बंधन में बंधेगा।

खिलाड़ी रवि दहिया की शादी को लेकर उनके ससुराल पक्ष के गांव बिलबिलान में उत्साह और रौनक चरम पर है। गांव से बाहर बने जेएस इंटरनेशनल स्कूल में तीन एकड़ में भव्य पंडाल लगाया है। शादी में परंपरागत हरियाणवी खानपान की झलक दिखेगी। बारातियों के स्वागत के लिए देसी घी का खास चूरमा तैयार किया है।