Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

Railway करने जा रहा बड़ा बदलाव, Train में सफर करने वाले यात्रियों की मौज

लुधियाना: देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आने वाले समय पर एयरपोर्ट की तर्ज पर खाद्य पदार्थो के ब्रांडेड आऊटलैट खोले जाएंगे। ये प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आऊटलैट होंगे और इससे यहां यात्रियों को उनके मनपसंद का खाना मिलेगा, वहीं रेलवे की कमाई में भी बढ़ैतरी होगी ।

इसके लिए रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे के प्रत्येक जोन के महाप्रबंधकों को लिखकर भेज दिया गया है ताकि वे अपने अधीन आने वाले मंडलों के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्रबंध कर सकें। मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा रेल मंत्रालय को प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आऊटलैट देने की पेशकश की गई थी जिसके लिए बताया गया था कि एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए ब्रांडेड कंपनियों के स्टाल उपलब्ध होते है, उसी की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के ब्रांडेड आऊटलैट खोलने चाहिए ताकि लोगों को उनके मनपसंद का खाना मिले सके।

ई-टैंडर के जरिए आबंटित होंगे आऊटलैट
ब्रांडेड
 आऊटलैट खुलने से रेल यात्रियों को पिज्जा, बर्गर व अन्य खाने-पीने का सामान मिल सकेगा। जो कंपनियां रेलवे नियमों और शर्तो को पूरा करेंगी, जोन के महाप्रबंध उनको रेलवे स्टेशनों पर आऊटलैट खोलने की आज्ञा दे सकेंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से ई-टैंडर के जरिए बोली करवाई जाएगी । रेलवे स्टेशन पर जगह लेने के लिए जो कंपनी अधिक बोली देगी, उसे ही आऊटलैट खोलने की इजाजत मिलेगी और वे करीब 5 साल तक अपना कारोबार कर सकेंगे। पहले रेलवे स्टेशनों पर रेलवे नियमों के अनुसार केवल 3 तरह के ही स्टाल खोलने का प्रावधान था जिसमें चाय के साथ बिस्कुट या अन्य छोटे स्नैक्स, दूध से बनने वाले पदार्थ व फल-जूस के स्टाल थे जो कि अभी तक चल रहे हैं लेकिन अब समय के अनुसार यात्रियों का ब्रांडेड आऊटलैट में बढ़ रहे झुकाव को देखते नियमों में तबदीली कर नए स्टाल खोलने की कवायद शुरू की जा रही है ।