Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

सीएम हाउस से निकला बड़ा आदेश! 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर – कुछ नाम देखकर अफसरशाही में हलचल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सचिव, आयुक्त, संचालक और MD स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।

शिखा राजपूत तिवारी बनीं सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग

IAS शिखा राजपूत तिवारी (2008) को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त पद से हटाकर सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है।

डॉ. प्रियंका शुक्ला को समग्र शिक्षा की जिम्मेदारी

IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला (2009) को स्वास्थ्य विभाग से ट्रांसफर कर आयुक्त, समग्र शिक्षा नियुक्त किया गया है। साथ ही इन्हें पाठ्यपुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

किरण कौशल को मंत्रालय में सचिव पदस्थ

IAS किरण कौशल (2009) को मार्कफेड के MD पद से हटाकर मंत्रालय में सचिव बनाया गया है।

पदुम सिंह एल्मा को दोहरी जिम्मेदारी

IAS पदुम सिंह एल्मा (2010) को MD, CSMCL बनाया गया है। साथ ही उन्हें बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पद ग्रहण करते ही इस पद को प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव

IAS संजीव कुमार झा (2011) को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नियुक्त किया गया है।

साथ ही उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

जितेन्द्र कुमार शुक्ला (2012) – MD, मार्कफेड

रितेश अग्रवाल (2012) – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा (अतिरिक्त प्रभार)

इफ्फत आरा, संतन देवी जांगड़े, सुखनाथ अहिरवार, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, रीता यादव और लोकेश कुमार – इन्हें भी नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।