Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख र... Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक... allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भाव... Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़... Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्श... MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप स... Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभ... Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके म...

पंजाब-हिमाचल में आज रात आने वाला हैं बड़ा संकट! लोगों से सावधान रहने की अपील

भारत की तरफ बड़ा संकट बढ़ता नजर आ रहा है, जिसमें पंजाब-हिमाचल भी शामिल है। जी हां, हाल ही में इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट से निकली राख के भारत पहुंचने से हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा, जिससे सावधान रहने की अपील की जा रही है।

जानकारी के अनुसार इथियोपिया में हायली गुब्बी ज्वालामुखी (Hayli Gubbi volcano) लगभग 12,000 वर्षों की निष्क्रियता के बाद 23 नवंबर, 2025 को अचानक फट गया, जिससे राख और सल्फर डाइऑक्साइड का एक बड़ा गुबार निकला। इस विस्फोट ने आसपास के कई देशों, जिनमें यमन, ओमान और भारत के कुछ हिस्से शामिल हैं, में हवाई यात्रा और वायु गुणवत्ता को प्रभावित किया है। कहा जा रहा है कि   दरअसल, इसका सीधा-सीधा असर पंजाब-हिमाचल, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा पर पड़ेगा। गत रात दिल्ली में देर रात राख के बादल (जहरीली हवा) बढ़ते दिखाई दिए, जिस कारण कई फ्लाईट्स रद्द कर दी गई है।

वहीं DGCA ने एयरलाइंस को चेतावनी जारी कर राख वाले क्षेत्रों और ऊंचाइयों से दूर उड़ान भरने, रूट बदलने और इंजनों की जांच करने को कहा है।   भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि राख के बादल राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में फैल चुका है और आज रात के समय राख का गुबार पंजाब और हिमाचल प्रदेश को प्रभावित कर सकते है। हालांकि  वैज्ञानिकों  का कहना है कि गुबार की ऊंचाई काफी ज्यादा है जिसका असर जनजीवन पर कम होगा । साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ज्वालामुखी की राख भारत से रात तक निकल जाएगी और फिर चीन की तरफ बढ़ेगी।