Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत मानव उत्पत्ति की पूर्व धारणा को नये सिरे से चुनौती पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका... इंदौर के खजराना में ICICI बैंक की महिला कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी नरवर किले से प्राचीन तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, MP-राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपियों को... धनबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन संकट में, खून चढ़ाने के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था की बाकी ... राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि...

कुरुक्षेत्र में PM मोदी ने किया बड़ा काम! पांचजन्य शंख चौक का उद्घाटन, शहीदी दिवस पर सिक्का जारी कर शहीदों को नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे थे. जहां, उन्होंने ज्योतिसर अनुभव केंद्र और पांचजन्य शंख स्मारक का उद्घाटन किया. इसके बाद, प्रधानमंत्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित एक समागम में शामिल हुए. उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित एक पुस्तक का विमोचन किया और एक सिक्का भी जारी किया.

पीएम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने भी सत्य और न्याय को अपना धर्म माना और इसकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. जब नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी यहां आए, तो उन्होंने यहां अपने साहस की छाप छोड़ी.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम न किसी को डराते हैं, न किसी से डरते हैं. यही हमारे गुरुओं का दिया हुआ मंत्र है. हम शांति चाहते हैं, लेकिन अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करते. ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. पूरी दुनिया ने इसे देखा है. नया भारत न डरता है, न रुकता है; आज भारत पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा है.

कुरुक्षेत्र सिख परंपरा का प्रमुख केंद्र है, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत की विरासत का अद्भुत संगम है. आज सुबह, मैं रामायण की नगरी अयोध्या में था, और अब मैं गीता की नगरी कुरुक्षेत्र में हूं. मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. साथियों, पांच-छह साल पहले, एक और अद्भुत संयोग बना था जब 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर पर अपना फैसला सुनाया था. पहले मैं प्रार्थना करता था कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो. सबकी प्रार्थना सुनी गई और उसी दिन राम मंदिर के पक्ष में फैसला आ गया. आज जब अयोध्या में धर्म ध्वजा फहराई गई, तो मुझे यहां उपस्थित जनसमूह का आशीर्वाद प्राप्त हुआ.

‘गुरु तेग बहादुर जी ने भी सत्य और न्याय को अपना धर्म माना’

कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर भगवान कृष्ण ने कहा था कि सत्य के मार्ग पर चलते हुए, अपने धर्म के लिए प्राणों की आहुति देना श्रेष्ठ है. श्री गुरु तेग बहादुर जी ने भी सत्य और न्याय को अपना धर्म माना और इसकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. इस ऐतिहासिक अवसर पर, भारत सरकार ने उनके सम्मान में एक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का जारी किया है. कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि सिख परंपरा का प्रमुख केंद्र है.