Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ... सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा 'एक्शन'! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अ... छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के स... Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त;... Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग... गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलें... Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दा... Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव व... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30...

RSS नेता के बेटे की ह+त्या करने वाले Mastermind का Encounter, चली गोलियां

फिरोजपुर:  फिरोजपुर जिले के मोची बाजार इलाके में 15 नवंबर की शाम आर.एस.एस. के एक नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या के मास्टरमाइंड का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। मास्टरमाइंड गुरसिमरन उर्फ़ जतिन उर्फ़ काला से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है।

सूत्रों के अनुसार, उसने पुलिस नाके पर तैनात मुलाज़िमों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में जतिन को गोलियां लग गईं और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फिरोज़पुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि 15 नवंबर की शाम आर.एस.एस. नेता बलदेव कृष्ण अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से ही फिरोज़पुर पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई थीं।

पुलिस ने बीते दिन नवीन अरोड़ा की हत्या में शामिल गिरोह के सदस्य हर्ष और कनव, निवासी बस्ती भट्टीयां, को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस हत्या का मुख्य आरोपी गुरसिमरन उर्फ़ जतिन उर्फ़ काला मोटरसाइकिल पर घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली थाना सिटी फिरोज़पुर के एस.एच.О. की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर लगी। जवाबी फायरिंग में जतिन की टांग पर तीन गोलियां लगीं। एस.एस.पी. ने बताया कि उपचार के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने और उसके साथियों ने नवीन अरोड़ा की हत्या क्यों की। उन्होंने यह भी बताया कि इस हत्याकांड में शामिल बादल और उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।