Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ketan Agrawal Murder Case: मर्डर मिस्ट्री में कैब ड्राइवर का बड़ा खुलासा; कार के अंदर हुआ था हाई-वोल्... पुंछ: LoC पर सुरक्षाबलों की मुस्तैदी, बालाकोट सेक्टर से पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया Mumbai Moharram Poison Case: जहरीली गोलियां बांटने वाले फैयाज प्रेमजी की करतूत; AI से ली थी जहर की ज... Iran-US Tensions: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता तनाव; समझौते के बाद भी आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा; जानें अमरनाथ गुफा का रहस्य और महत्... Ketan Agarwal Murder Case: मंगेतर की मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा; कार ड्राइवर ने खोले सिया गोयल के... Ram Mandir Donation Scam: फैजाबाद बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला; राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों का केस ... बारह फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ा राजनाथ सिंह ने संसद में झूठा बयान दिया: कांग्रेस केंद्र के पैसे पर आईएएस अफसर की मनमानी की कलई खुली

पंजाब में बढ़ी सख्ती! पुलिस ने 391 ड्रग हॉटस्पॉट पर मारी Raid, मची भगदड़

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब में नशे की जड़ों को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस ने मंगलवार को पूरे राज्य में चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉट्स यानी नशीले पदार्थों की बिक्री वाले स्थानों पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया। यह अभियान नशे के खिलाफ तेज कार्रवाई के 262वें दिन को दर्शाता है। डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर यह ऑपरेशन एक साथ सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया।

डीजीपी ने बताया कि पूरे दिन चली इस मुहिम के दौरान पुलिस टीमों ने राज्यभर में 391 ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 67 मामले दर्ज किए गए और 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.3 किलो हेरोइन, 971 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3.16 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 79 गैजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 400 से अधिक पुलिस टीमें, जिनमें 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे, इस अभियान में उतारे गए।

उन्होंने कहा कि 1 मार्च 2025 को शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत अब तक पूरे पंजाब में 24,809 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और 36,901 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब तक कुल मिलाकर 1604 किलो हेरोइन, 557 किलो अफीम, 263 क्विंटल भुक्की, 529 किलो गांजा, 41.39 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 14 किलो ‘आइस’ और 14.42 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद कर चुकी है।