Breaking News in Hindi

Chandigarh में कूड़ा फेंकने वालों के घर आगे ढोल बजाने को लेकर आया नया फैसला, पढ़ें…

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों के घर के बाहर ढोल बजाने के फैसले को वापस ले लिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेसी नेता ममता डोगरा ढोल लेकर मेयर हरप्रीत कौर बबला के घर पहुंच गईं। वह डड्डूमाजरा से कूड़ा उठाकर मेयर के घर गईं और घर के बाहर ढोल बजा दिया।

ढोल बजाने को लेकर ममता डोगरा और मेयर के पति दविंदर सिंह बबला के बीच बहसबाज़ी हो गई। ममता डोगरा ने कहा कि वे चेतावनी देने आई हैं कि इस तरह ढोल बजाकर लोगों को अपमानित करना बंद किया जाए। गौरतलब है कि नगर निगम ने शहर में गंदगी फैलाने वालों के घरों के बाहर ढोल बजाने का फैसला किया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।