Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Shivhar Fire News: बिहार के शिवहर में गैस सिलेंडर विस्फोट; 8 घर राख, 6 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर Jaipur Resort Accident: चंदवाजी में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत; कई घायल Delhi CPA Scam: सरकारी अस्पतालों में 650 करोड़ का घोटाला; AAP का रेखा सरकार पर बड़ा हमला Maharashtra Assembly: NEET और TET पेपर लीक पर विधानसभा में हंगामा; विजय वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा Ketan Agrawal Murder Case: मर्डर मिस्ट्री में कैब ड्राइवर का बड़ा खुलासा; कार के अंदर हुआ था हाई-वोल्... Ketan Agrawal Murder Case: मर्डर मिस्ट्री में कैब ड्राइवर का बड़ा खुलासा; कार के अंदर हुआ था हाई-वोल्... पुंछ: LoC पर सुरक्षाबलों की मुस्तैदी, बालाकोट सेक्टर से पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया Mumbai Moharram Poison Case: जहरीली गोलियां बांटने वाले फैयाज प्रेमजी की करतूत; AI से ली थी जहर की ज... Iran-US Tensions: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता तनाव; समझौते के बाद भी आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा; जानें अमरनाथ गुफा का रहस्य और महत्...

Jalandhar में लड़की ने अपने मंगेतर को किया Block तो बौखलाया लड़का सोशल मीडिया पर हुआ Live और फिर…

जालंधर: भार्गव कैंप के कबीर मंदिर के पास 20 साल के युवक ने अपनी होने वाली पत्नी की बेवफाई से तंग आकर फंदा लगा जान दे दी। कुछ समय पहले ही युवक की एक होटल में इसी लड़की के साथ से सगाई हुई थी लेकिन लड़की ने अपने मंगेतर को सोशल मीडिया के हर एप से ब्लॉक कर दिया जिससे आहत होकर युवक ने सुसाइड कर लिया।

मृतक युवक की पहचान अमनदीप उर्फ मक्खन निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। अमनदीप ने सुसाइड से पहले चार वीडियो अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को भी भेजे। अमन वीडियो में सिगरेट पीता भी दिखाई दे रहा है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें थी। युवका का युवती से प्रेम प्रसंग था, जिनका एक होटल में सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन मृतक के अनुसार उसकी मंगेतर अब किसी और के साथ शादी करना चाहती थी, जिसके कारण लड़की ने उसे हर तरफ से ब्लॉक कर दिया था। लड़की ने अमनदीप से शादी करवाने के लिए साफ मना कर दिया था। उधर जैसे ही सुसाइड की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना भार्गव कैंप के ए.एस.आई. गुलजार सिंह का कहना है कि देर रात पुलिस मृतक बच्चे के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने लड़की और उसके परिजनों पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए है। देर रात पुलिस एफ.आई.आर. दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।

पहली वीडियो में क्या बोला अमनदीप
ऐसी 
कोई रात नहीं होगी जिसमें तुझे याद करके न सोया हों और न ही ऐसी सुबह होगी जिसमें तुझे तेरी गली से अपने घर की तरफ आते न देख हो। पता नहीं, सब कुछ ख्वाब लग रहा है। मुझे लग रहा है कि सपना देख रहा हूं। सपना सच होता लग रहा है, बहुत हिम्मत चाहिए। मेरे घर वाले मुझे गालियां निकालेंगे, मुझे पता है। मेरे घर वाले तुझे माफ नहीं करेंगे, लेकिन मैं कर सकता हूं। कल आकर मेरी मम्मी को चुप करवा देना। अगर कल तक वीडियो मिल गई तो। यह वीडियो 44 सैकेंड की थी।

दूसरी वीडियो
रोकर 
कोई फायदा नहीं, दिमाग पागल हो गया। दिमाग में कुछ नहीं चल रहा। लास्ट टाइम जब मेरे से बात की थी तो तू मुझे कह कर गई थी, शायद मैं तुझे न मिलूं, तेरे कपड़े अभी भी मेरे पास है, तेरी चेन भी मैनें पहनी हुई है। एम.के. लिखा है। जब चेन टूट गई थी तो तब मैने जोड़ ली थी, शायद बात बन जाए। लेकिन बात होनी बंद हो गई।

तीसरी वीडियो
क्या
 पता तूने मेरे साथ बात करनी हो, लेकिन कुछ नहीं होना। पर होने वाले बेटे से कर लो बात। तेरे घर वालों ने एक घर खराब किया। उनके लिए अब दूसरा घर है, खराब करने को। जो वीडियो बनाई है सभी को भेज रहा हूं। क्योंकि तूने तो हर जगह से ब्लॉक कर रखा है। मेरी मां की चीखे सुन लेना कल आकर। क्या कर गई है तूं। किसी के घर का पुत खा गए अपने घर वालों करके। तूं अपने घर वालों की बनी लेकिन मैं नहीं बन सका। तुझे तेरा घर मुबारक। मुझे पता तेरा विवाह हो जाना। शायद इस महीने या अगले महीने। तेरा भविष्य बहुत बढ़िया है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तू ऐसे बोल कर जाएगी। मैं सही होकर भी गलत। मैं तुझे ढूंढ़ने भी आया तुझे सारी बोलने को लेकिन तू आई नहीं। तूने कहीं का नहीं छोड़ा। हंसता हंसता जाऊंगा, अब नहीं रोना। बहुत रो लिया। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तू ऐसे बोल कर जाएगी।

आखिरी वीडियो
अमनदीप बोला: लास्ट वीडियो.. लास्ट सिगरेट। इसमें अमनदीप सिगरेट पीता भी दिखाई दे रहा है। उसने कहा कि तुझे पहले ही कहा था, मैंने कि मेरे से नहीं रह होगा। अब बस हंसता हुआ जाऊंगा। रोना नहीं।