Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ... सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा 'एक्शन'! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अ... छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के स... Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त;... Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग... गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलें... Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दा... Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव व... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30...

Ludhiana से जुड़े Delhi Blast के लिंक! NIA ने चलती शादी से उठा लिया डॉक्टर

लुधियानाः पिछले हफ्ते दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच अब पंजाब तक पहुंच गई है। इस मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लुधियाना के एक डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारा है। इस दौरान डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।

जानकारी के अनुसार यह छापेमारी 13 नवंबर को की गई थी, लेकिन इसकी जानकारी आज सामने आई है। NIA की टीम ने लुधियाना के बस्ती जोधेवाल थाने के पास स्थित बाल सिंह नगर इलाके में डॉक्टर जान निसार आलम के क्लिनिक और घर पर रेड की। बताया जा रहा है कि यह क्लिनिक पिछले कई दिनों से बंद था। छापे के समय भी डॉक्टर वहां नहीं मिला और पता चला कि वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बंगाल गया हुआ है।

इस मामले में डॉक्टर को बाद में बंगाल से गिरफ्तार किया गया। हालांकि परिवार का कहना है कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ भी दिया गया है। फिलहाल जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का परिवार 1984 से लुधियाना में रह रहा है और डॉक्टर ने इसी साल अपनी MBBS की इंटर्नशिप पूरी की है। यह पूरा मामला उन विवादों से जुड़े अल-फला यूनिवर्सिटी से संबंधित बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही लुधियाना में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।