Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्... Petrol Pump Theft Busted: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; पहचान छिपाने के लि... हरियाणा में 'रफ्तार' का रिवोल्यूशन! दिल्ली से करनाल तक दौड़ेगी 'नमो भारत', मेट्रो का भी रास्ता साफ; ...

वोटर अधिकार यात्रा का बिहार में जबर्दस्त असर

मखाना उद्योग से मोटरसाइकिल यात्रा तक माहौल बन गया

  • चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा

  • बच्चों में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा

  • अब बिहार में वोटों की चोरी रोकना है

राष्ट्रीय खबर

पटनाः बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के तहत, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी के तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य रविवार को अररिया पहुंचे। इस दौरान, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम थे और कई थानों की पुलिस भी तैनात की गई थी। इससे पहले श्री गांधी मखाना उद्योग को समझने खेत में भी उतरे थे और मजदूरों से सीधी बात भी की थी।

मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपनी बात वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ शुरू की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने वोट चोरी की है और यह बात लोग भी मानते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ने हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनावों में वोट चोरी की है, लेकिन बिहार में वे ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य चुनाव आयोग के बर्ताव में बदलाव लाना है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में पूछे गए सवालों का जवाब आयोग ने नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग ने कांग्रेस से शपथ पत्र की मांग की, जबकि भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर से ऐसा कोई शपथ पत्र नहीं मांगा गया, जिससे पता चलता है कि चुनाव आयोग किसके साथ है। राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच साझेदारी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि नाम काटे जाने के बावजूद भाजपा ने कभी कोई शिकायत नहीं की, क्योंकि दोनों की आपस में साझेदारी है।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर किसानों के लिए कांग्रेस की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर, राहुल गांधी ने कहा कि उनके राष्ट्रीय घोषणापत्र में किसानों के लिए कई योजनाएं हैं।

उनका मानना है कि किसानों को सुरक्षा मिलनी चाहिए और उनका कर्ज कम होना चाहिए। उन्होंने अपनी यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि बच्चे भी वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगा रहे हैं, जिसका मतलब है कि यह संदेश लोगों तक पहुंच चुका है। राहुल ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है और बदलाव बहुत जरूरी है।

यात्रा के दौरान, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें सभी का निशाना चुनाव आयोग ही रहा। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को गोदी आयोग तक कह दिया। दीपांकर भट्टाचार्य ने भी कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी छवि खुद ही खराब कर ली है।

यह यात्रा कटिहार के बाद पूर्णिया पहुंची, जहां रात में ठहरने के बाद अगले दिन अररिया के लिए रवाना हुई। इस दौरान राहुल गांधी का एक अलग अंदाज़ भी देखने को मिला। वह सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते हुए नजर आए। उनके पीछे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार बैठे थे। यात्रा में कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मोटरसाइकिल पर सवार थे।

भाजपा का पलटवार

वहीं, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राहुल कोई चुनाव जीतते हैं तो चुनाव आयोग ठीक होता है, लेकिन जब वे हारते हैं तो आयोग पर आरोप लगाने लगते हैं। रविशंकर प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की संगत में तेजस्वी यादव की भाषा भी अमर्यादित हो गई है और प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।