Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Board Result Scam: 12वीं की छात्रा को मिले थे मात्र 3 अंक, रिचेकिंग में बढ़े 60 अंक; बोर्ड की कार्... Ratlam News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी से जबरन निकाह; आरोपित ईरशाद शेख के खिलाफ ... Bhopal High-Profile Case: सीसीटीवी, व्हाट्सएप चैट और चोट के निशान; CBI के सवालों में घिरीं पूर्व जज ... Chhatarpur News: न्याय न मिलने से आहत युवती ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस की कार्यशैली प... Rajgarh News: शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन हुई रफूचक्कर; 2 लाख रुपये ठगने वाले 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह... Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; आंधी और ओलावृष्टि से गिरेगा पा... Ghazipur Murder Case: होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या; कटरा गैंग पर आरोप, कोतवाल लाइन हाजि... Punjab Government Big Decision: पंजाब में खत्म हुई ठेकेदारी प्रथा; 65,000 कर्मचारियों को मिलेगी पक्क... Dhamtari News: सराफा कारोबारी के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी; कारीगर का बेटा जेवर लेकर हुआ फरार Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार

फिर से धांधली कर बिहार चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: राहुल

पटना में इंडिया गठबंधन के नेताओं का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन

  • बिहार में एसआईआर इसी खेल का हिस्सा

  • शहीद स्मारक के बाद जनसभा आयोजित

  • चुनाव आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण है

राष्ट्रीय खबर

पटनाः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर महाराष्ट्र की तरह ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी वोट चुराने की कोशिश कर रही है। आयकर चौराहे से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च का नेतृत्व कर रहे श्री गांधी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा पर आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भी महाराष्ट्र की तरह धांधली करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत विशेष चुनाव पुनरीक्षण को वापस लेना चाहिए। दरअसल भाजपा सरकार महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार के चुनाव में धोखा करना चाहती है। महागठबंधन द्वारा आहूत चक्काजाम के दौरान निकाले गए मार्च को शहीद स्मारक के पास मार्च रोक दिया गया था, जिसके बाद श्री गाँधी ने लोगों को सम्बोधित किया।

श्री गांधी ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र का चुनाव चुराया गया था, उसी तरह अब बिहार चुनाव में भी धांधली करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा वोट चुराने की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा को एहसास हो गया है कि विपक्ष महाराष्ट्र मॉडल को समझ गया है और अब वे एक नया बिहार मॉडल लेकर आए हैं, जो गरीबों का वोट छीनने की एक चाल है।

कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाये, आयोग भाजपा और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) की तरह काम कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी दी कि यदि वह संविधान की रक्षा करने और बिहार के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहा, तो कानून उसे नहीं बख्शेगा।

श्री गांधी ने अपने आक्रामक अंदाज को जारी रखते हुए कहा कि चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल का एजेंट नहीं है और उसका काम देश के संविधान की रक्षा करते हुए संविधान के हिसाब से चलना है। उन्होंने कहा कि पहले सभी राजनीतिक पार्टियों की सहमति से चुनाव आयुक्त बनाये जाते थे लेकिन अब भाजपा उन्हें मनोनीत करती है।यहाँ तक कि भारत के मुख्य न्यायाधीश इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते थे लेकिन उनको इसकी इजाजत नही दी गई।

श्री गांधी ने कहा कि उन्होनें महाराष्ट में इंडिया गठबंधन के हार की समीक्षा की तो मालूम हुआ कि जिन विधानसभा की सीटों पर भाजपा जीती वहां मतदाताओं की संख्या 10 प्रतिशत तक बढ़ा दी गयी थी। आंकड़ो के अनुसार बहुत सी सीटो पर चुनाव से एक महीना पहले चार से पांच हजार तक नये मतदाता जोड़ दिए गए थे।

श्री गांधी ने कहा, लगातार मांग के बावजूद अपने धोखे को छुपाने के लिये चुनाव आयोग महाराष्ट्र में मतदाता सूची और वीडियो रिकॉर्डिंग देने से मना करता रहा जिससे स्पष्ट है कि बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई। उनके साथ इस विरोध में महागठबंधन के कई नेता शामिल थे, जिनमे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी लेनिनवादी) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी)नेता मुकेश सहनी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता डी.राजा और मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी के नेता भी शामिल थे।