Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ा दी

चुनावी राजनीति में विरोधियों से एक कदम आगे बिहार के मुख्यमंत्री

  • एक्स पर अपनी तरफ से दी जानकारी

  • डोमिसाइल नीति पहले किया था लागू

  • कई विरोधी नेताओं ने किया है वादा

राष्ट्रीय खबर

पटनाः बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है। यह निर्णय बिहार में 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लिया गया है।

लाभार्थियों को जुलाई महीने से बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी और बाद में हर महीने की 10 तारीख को खाते में जमा की जाएगी। एक्स पर बात करते हुए नीतीश कुमार ने लिखा, मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और विकलांगों को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक पेंशन में बढ़ोतरी से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई पेंशन का लाभ अगले महीने यानी जुलाई 2025 से मिलने लगेगा। यानी कि चुनाव से पहले ही करीब 1.09 करोड़ लाभार्थियों के खाते में बढ़ी हुई पेंशन आने लगेगी।

आगामी बिहार चुनाव के मद्देनजर तेजस्वी यादव की आरजेडी और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी का वादा कर रही है। तेजस्वी ने महागठबंधन की सरकार बनने पर बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा पेंशन की राशि 1500 रुपये करने का वादा किया था। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज भी बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपये पेंशन देने का वादा कर चुकी है। हालांकि, चुनाव से पहले ही नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ढाई गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। इससे तेजस्वी और पीके के वादों पर फिर सकता है।

दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर होने वाली बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा की थी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि लाइब्रेरियन, स्कूल क्लर्क और विद्यालय परिचारी के लगभग 15 हजार पदों पर होने वाली बहाली में डोमिसाइल लागू किया गया है। यानी कि इन नौकरियों के लिए दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। सिर्फ बिहार के युवाओं को ही मौका मिलेगा।