Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय मुजफ्फरनगर: दृष्टिहीन सत्येंद्र की अटूट शिवभक्ति! बिना किसी साथी के लाठी के सहारे 3 दिन में तय किया ... बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्त...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में सांसद अचानक गिरे

खड़े खड़े अचानक लड़खड़ाकर गिरे

लोगों ने सहारा देकर उठाया उन्हें

अस्पताल में जांच व ईलाज जारी

दीपक नौरंगी

भागलपुरः भागलपुर के सांसद अजय मंडल अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इसी द रान वह अचानक लड़खड़ाकर गिर गये। इस वजह से उनके सर में गंभीर चोट लगी है। होश आने के बाद श्री मंडल ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें काफी दर्द हो रहा है। अस्पताल के लोगों के मुताबिक इस चोट के दौरान सांसद के पांव की हड्डी फैक्चर हो गई है जिसका इलाज चल रहा है। भागलपुर मायागंज अस्पताल में अजय मंडल के मिलने वाले समर्थकों की काफी भीड़ देखी जा रही थी।

देखें इससे संबंधित वीडियो

भागलपुर के सांसद अजय मंडल के भाई ने कहां की कालीन से पैर उलझ जाने की वजह से वह गिर पड़े। भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भागलपुर के सांसद अजय मंडल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ही थे कि उनका पांव कालीन मैं फस गया जिससे कि वह गिर गए वहां से उनको उसी समय तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल भर्ती कराया गया

भागलपुर के मायागंज के स्पेशल डॉक्टर उनके इलाज में लग गए हैं और जैसे ही यह बात आज की तरह फैलने लगी कि भागलपुर के सांसद गिर गए सांसद गिर गए इनको चोट लगी है तो सभी लोगों की और उनके चाहने वालों की भीड़ मायागंज अस्पताल में देखी जा रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी सांसद को चोट लगने वाली बात की जानकारी मिली है सांसद अजय मंडल का इलाज बेहतर तरीके से मायागंज में डॉक्टर कर रहे हैं

भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यक्रम में गिरकर चोटिल हुए सांसद अजय मंडल , जमीन पर बिछाए प्लाई मेट से टकराकर गिरे कमर और पैर में लगी गम्भीर चोट। समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार बैडमिंटन स्टेडियम के अंदर पहुँचे थे। सांसद अजय मंडल उनके पीछे पीछे ही चल रहे थे। उनके अचानक गिर जाने से अफरा तफरी मच गयी।

पास मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य सहयोगियों ने उन्हें उठाकर मेडिकल रूम में रखकर उनका प्रारंभिक ईलाज किया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल ले जाया गया और वहां उन्हें भर्ती कराया गया। वहां के बेड पर लेटे हुए सांसद ने पत्रकारों से कहा कि उनके पूरे शरीर में दर्द हो गया है। एहतियात के तौर पर वहां के चिकित्सकों  ने उनकी कई जांच भी की है ताकि यह पता चल सके कि शरीर के अंदर कोई और गड़बड़ी तो नहीं है।