Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal BMC Budget 2026: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट, सीवेज टैक्स में भारी बढ़ोतरी; ₹10 हजार ... ग्वालियर में नवरात्रि का 'महंगा' असर! 10% तक बढ़े फलों के दाम; गर्मी के चलते तरबूज की भारी डिमांड, जा... Army Day Parade 2027 Bhopal: भोपाल में पहली बार होगी सेना दिवस की परेड, 15 जनवरी को दिखेगा शौर्य; CM... Jabalpur SAF Salary Scam: करोड़ों का गबन कर क्लर्क फरार, 10 दिन बाद ही धूमधाम से की शादी; जबलपुर पुल... Gwalior Crime News: ग्वालियर में बहू ने ससुर को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटने का... Jabalpur Flyover Stunt: जबलपुर में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पत्नी ने शूट किया पति का जानलेवा खे... रतलाम पुलिस का 'डिजिटल स्ट्राइक'! साइबर ठगों के चंगुल से छुड़ाए 92.5 लाख रुपये; पीड़ितों के चेहरे पर ... भोपाल की जनता पर 'महंगाई' की मार! ₹3938 करोड़ का बजट पेश, कचरा शुल्क से लेकर संपत्तिकर तक कई 'छिपे ह... संसद में गूंजा MP का 'रेत का खेल'! अपनी ही सरकार को बीजेपी सांसद ने दिखाया आईना; बोले—"अवैध खनन से ख... Viral News: साली से इंस्टाग्राम पर करते थे ऐसी बातें, अजनबी के हाथ लगी पर्सनल चैट; जीजा की शादीशुदा ...

जेल जाएंगे हिमंता बिस्वा सरमाः राहुल गांधी

असम में चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज

  • सरमा के चेहरे पर भय साफ दिख रहा है

  • खुद जमानत पर बाहर है राहुलः हिमंता

  • असम राज्य में चुनाव करीब आ रहा है

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः कांग्रेस ने 2026 के असम विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति का गंभीर आरोप लगाया है।  पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरमा को निशाना बनाते हुए, राहुल गांधी ने तो यहाँ तक कह दिया कि सरमा को जेल जाना होगा और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे।

राहुल गांधी ने असम के चायगांव में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने भाषण में कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा के चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है।  उन्होंने सरमा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के मुख्यमंत्री जमीन और संपत्ति अडानी और अंबानी को सौंप रहे हैं।

गांधी ने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि असम की जनता—राज्य के युवा, किसान और मजदूर—सरमा को जेल भेज देंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि सरमा भ्रष्ट हैं और 24 घंटे असम की जमीन चोरी करते हैं।  उन्होंने जोर देकर कहा कि सरमा को अपने सारे भ्रष्टाचार का हिसाब असम की जनता को देना होगा।

राहुल गांधी ने अपने बयान में दृढ़ता से कहा, मैं जो बोलता हूं, वो होता है।  मैंने कोविड, नोटबंदी, गलत जीएसटी के समय जो बोला, उसका नतीजा सबको दिखा।  मैं आज बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे।

राहुल गांधी के इन बयानों पर हिमंत बिस्वा सरमा ने तुरंत और तीखा पलटवार किया।  उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा कि वे उन्हें जेल भेजने की बात करते हैं, जबकि वे खुद कई आपराधिक मामलों में जमानत पर बाहर हैं।

सरमा ने लिखा, लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगा- यही वह वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा, लेकिन हमारे नेता जी यह कितनी आसानी से भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं।  उन्होंने राहुल गांधी को असम की मेहमाननवाजी का आनंद लेने की सलाह भी दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हिमंत बिस्वा सरमा के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का जिक्र किया और सत्तारूढ़ पार्टी पर असम में सत्ता हासिल करने के लिए नेताओं की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया।

इसके अतिरिक्त, राहुल गांधी ने बिहार में वोटर लिस्ट में लाखों लोगों के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर भी बात की।  उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र का चुनाव भाजपा और चुनाव आयोग ने चोरी किया था, और अब वही काम बिहार में भी करने की कोशिश की जा रही है। यह राजनीतिक बयानबाजी 2026 के असम विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीति में गर्माहट लाने वाली है।