Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और... Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 24 घंटे में बारिश की चेतावनी, हिमाचल में बर्फबा... Punjab High Court on Security: हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा पर सवाल! HC ने पंजाब सरकार को दि... Maharashtra Bird Flu: महाराष्ट्र के नवापुर में बर्ड फ्लू का कहर; 1.40 लाख मुर्गियां मारी जाएंगी, 5 क... ATS Operation: संदिग्ध आतंकियों का बड़ा खुलासा; निशाने पर थे 5 हिंदू नेता, ग्रेनेड हमले से दहशत फैला... Saharanpur Crime: सहारनपुर में ठगों के हौसले बुलंद! जज से हज यात्रा के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी, प... Greater Noida Housing Scheme: ग्रेटर नोएडा में 2500 सस्ते फ्लैट्स का मौका; 300 बेड का अस्पताल और हॉस... Palk Strait Swimming: ईशांक सिंह का कमाल; पाक जलडमरूमध्य को 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया, बना न... India-Bangladesh Row: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़का बांग्लादेश; भारतीय उच्चायुक्त को तलब...

तकनीक से लाभ खत्म कर रही है सरकार : कांग्रेस

समाज कल्याण और गरीबों की योजनाओं के खिलाफ कार्रवाई

  • मनरेगा मजदूरों के नाम काटे गये हैं

  • जरूरतमंदों को तकनीक का फायदा नहीं

  • महिला योजनाओं में भी अड़ंगेबाजी से दिक्कत

नईदिल्लीः कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार व्यवस्थित तरीके से तकनीक के प्रयोग से देश के सबसे कमजोर तबकों को सामाजिक कल्याण की योजनाओं से मिलने वाले लाभ से वंचित करने के लिए कर रही है।कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आधार को एक हथियार की तरह प्रयोग कर करोड़ों मजदूरों को मनरेगा से बाहर कर दिया गया है।

एसिड अटैक से पीड़ति महिलाओं को सिर्फ आधार में नाम जुड़वाने के लिए अदालत में लड़ाई लड़नी पड़ी है। देश भर के आदिवासी आज भी तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से अपने राशन से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा, डिजिटल इंडिया का मकसद सशक्तिकरण होना चाहिए, न कि अधिकार छीनना। भाषण समावेश का, व्यवहार बहिष्कार का- ये बात नहीं होनी चाहिए।

श्री रमेश ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक परिपत्र को साझा करते हुए कहा है कि गर्भवती महिलाओं के सामने एक और बाधा खड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम  के तहत मिलने वाले बुनियादी और कानूनी अधिकारों के लिए अब फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी (एफआरटी ) – चेहरा पहचान प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में इस बात के सबूत हैं कि एफआरटी जैसी तकनीक त्वचा का रंग और वर्ग के आधार पर भेदभाव करती हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे पहले भी आधार आधारित भुगतान प्रणाली और नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप जैसी तकनीक के विफल होने और रुकावट पैदा करने के सबूत सामने आ चुके हैं।

संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी स्थायी समिति की 365वीं रिपोर्ट में भी इस बात का जÞक्रि किया गया था कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आधार आधारित भुगतान प्रणाली लागू करने से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लाभ मिलना बाधित हुआ। इसका नतीजा ये हुआ कि जिस योजना के तहत वर्ष 2019-20 में 96 लाख महिलाओं को भुगतान मिला था, वह घटकर वर्ष 2023-24 में सिर्फ 27 लाख रह गया।