Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड कांग्रेस का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी को थमाया कारण बताओ नोटिस, 7 दिनों में मा... देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, कांवरियों के लिए पहली बार शुरू हुई नि:शुल्क क्लॉ... झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से बड़ा अपडेट, 14 लाख से अधिक वोटर हुए अनमैप्ड पाकुड़ के तिलभीट्टा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया एक कारोबारी 2 करोड़ 20 लाख के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद रांची पहुंचे सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरने के बाद भी नहीं मिली पहली किस्त, MCB जिले की महिलाओं का फूटा गुस्... देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन 'राष्ट्रपति भवन' में रचा गया इतिहास, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति ... सूरजपुर की जयनगर सहकारी समिति में 20 लाख का खाद घोटाला, रिकॉर्ड से गायब पाई गईं यूरिया व डीएपी की बो... कोरिया: कटकोना सरपंच शिप्रा पद से बर्खास्त! एसडीएम बैकुण्ठपुर ने धारा 40(1) के तहत जारी किया आदेश कांकेर में 15.50 करोड़ की नहर लाइनिंग पहली ही बारिश में ढही! दुधावा डैम नहर टूटने से 35 एकड़ फसल जलम...

कूनो के पांच चीते इस इलाके में पहुंच गये

शिवपुरी के ग्रामीण इलाकों में आम जनता दहशत के माहौल में

  • पोहरी गांव के निकट देखे गये चीते

  • देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी

  • नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकले

राष्ट्रीय खबर

भोपालः मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिला स्थित कूनो नेशनल पार्क से पांच चीते बाहर निकलकर शिवपुरी जिले के पोहरी में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ चीतों को देखने के लिए जमा हो गई है।  सूत्रों ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता, धीरा, गर्भवती है और अगले कुछ दिनों में कूनो पार्क में शावकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि शिवपुरी जिले से लगे श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से पांच चीते गुरुवार की सुबह एक झुंड के रूप में शिवपुरी जिले की सीमा तक पहुंच गए। शिवपुरी जनपद पंचायत के पिपरसमां और तानपुरगांव में पांच चीतों के झुंड को ग्रामीणों ने खेतों में चहलकदमी करते हुए देखा।

इस दौरान ग्रामीणों ने इन चीतों के वीडियो भी बना लिए और वन विभाग के लोगों को सूचित किया। शिवपुरी जनपद पंचायत के ग्राम पिपरसमां और तानपुर में गुरुवार की सुबह खेतों में चीतों को विचरण करते देख ग्रामीण दहशत में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने खेती किसानी के काम से खेतों में गए थे तभी उन्होंने देखा की चीतों का एक झुंड खेतों में विचरण कर रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि झुंड में पांच चीते देखे गए हैं जिनके वीडियो ग्रामीणों ने बनाए। स्थानीय ग्रामीणों ने वीडियो बनाने के बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में वन विभाग के कर्मचारी जो निगरानी दल में शामिल थे, चीतों को निगरानी करने के लिए वहां पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि शिवपुरी पहुंचने से पहले इस झुंड को पास के पोहरी विकासखंड के जंगलों में भी देखा गया था। शिवपुरी का जंगल श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से सटा हुआ है। कूनो नेशनल पार्क से माधव नेशनल पार्क की सीमाएं आपस में मिलती है और यहां पर चीतों और टाइगर के लिए कॉरिडोर भी बनाया गया है। यही कारण है कि शिवपुरी जिला जो श्योपुर से लगा जिला है। इसके जंगल से कूनो का जंगल भी लगा हुआ है इसलिए कूनो से पोहरी के रास्ते यह चीते शिवपुरी तक पहुंच गये।