Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

तोपखाना से पाकिस्तानी पोस्ट को उड़ा दिया गया, देखें वीडियो

भारत पाकिस्तान सीमा पर बिल्कुल युद्ध जैसी स्थिति

  • भारतीय सेना ने इसका वीडियो डाला है

  • अब भारतीय सेना भी तोप चला रही है

  • रात के ब्लैकआउट का नियम लागू हुआ

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार शाम को पाकिस्तानी हमले के बाद भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को नष्ट कर दिया है। सैन्य सूत्रों से यह जानकारी मिली है। नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी सैन्य शिविर के विनाश का वीडियो पहले ही जारी किया जा चुका है। यह वीडियो इंडियन आर्मी एक्स हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया था। शुक्रवार सुबह भारतीय सेना एक्स हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी सेना शिविर को मिसाइल हमले में नष्ट कर दिया गया।

देखें इसका वीडियो

https://x.com/i/status/1920667234416177654

पोस्ट में लिखा है, 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। हालाँकि, ड्रोन हमले को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया है।

इसका उपयुक्त उत्तर भी दिया गया है। भारतीय सेना देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का जवाब दिया जाएगा।  सूत्रों ने बताया कि सेना के शिविरों को नष्ट करने के लिए टैंक रोधी मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। हालाँकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस सेक्टर में पाकिस्तानी सेना का शिविर नष्ट हुआ।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने गुरुवार शाम से जम्मू और पंजाब पर मिसाइल हमलों की एक श्रृंखला शुरू कर दी है। लेकिन भारत ने उन सभी मिसाइलों को आसमान में ही नष्ट कर दिया। सैन्य सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू और पंजाब में कई स्थानों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए। लेकिन भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने उस हमले को नाकाम कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, जवाबी हमले में एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। ऐसा भी माना जा रहा है कि दो पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमान भी नष्ट हो गए। पाकिस्तान ने ड्रोन का इस्तेमाल करके भी हमले किये। उसे भी रोक दिया गया है। अखनूर में एक ड्रोन को मार गिराया गया।

लिहाजा यह माना जा सकता है कि यह बिल्कुल युद्ध जैसी परिस्थिति है क्योंकि अब दोनों तरफ से बड़ी तोपों का इस्तेमाल भी होने लगा है। वरना इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से एकतरफा कार्रवाई हो रही थी। जिसकी वजह से सैनिकों के अलावा आम  नागरिकों की भी जान गयी है। पूरी सीमा के अनेक संवेदनशील इलाकों में अब रात के ब्लैकआउट को नियमित कर दिया गया है। भारतीय सीमा के भीतर भी कई बार विमान हमले के साइरन सुनाई पड़े हैं।