Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...

सबको न्याय देने वाला न्यायपथ प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

अहमदाबाद के कांग्रेस अधिवेशन में लड़ाई जारी रखने का संकल्प

  • पायलट का प्रस्ताव थरूर का अनुमोदन

  • गुजरात में सत्ता परिवर्तन पर ध्यान

  • विचारधारा के साथ रहना हैः कन्हैया कुमार

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबाजः कांग्रेस अधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से लिए जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के न्यायपथ प्रस्ताव को व्यापक चर्चा के बाद बुधवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। न्यायपथ प्रस्ताव कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने रखा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इसका अनुमोदन किया।

पार्टी की युवा नेता तथा बनासकांठा की लोकसभा सदस्य गेनीबेन ठाकोर ने प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की और कहा कि कांग्रेस समानता की पक्षधर रही है और समानता के लिए ही काम करती रहेगी। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, वह कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस के साथ न्याय पथ पर चलने के लिए संकल्पित है और यही हमारा समर्पण और संघर्ष है।

कांग्रेस देश को जोड़ने का काम करती है लेकिन भाजपा नफरत की बुनियाद पर देश में तोड़ने का काम करती है इसलिए उनकी नफरत को मिटाने के लिए और उनकी नफरत से देश को बचाने के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है और यह काम राहुल गांधी की दक्षिण से उत्तर और पूरब से पश्चिम की भारत जोड़ो यात्रा से मिलता है।

उन्होंने कहा, गुजरात में कांग्रेस की होगी यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं और पार्टी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के लोगों को ही इस पार्टी को संभालना है और आगे बढ़ना है।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि  प्रदेश में कांग्रेस गांव -गांव तक पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि गुजरात की यह भूमि पूजनीय है और यही से देश को दिशा देने का काम हुआ है। उन्होंने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि वह काली टोपी वाले हैं वे काले काम करते हैं। हम सफेद टोपी पहनते हैं और देश में समानता की बात करते हैं। कांग्रेस में जो विचारधारा को लेकर चलते हैं उन्हें आगे लाना होगा।

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सेनानी होता है और इन सेनानियों को संविधान बचाने का काम करना है और राष्ट्र के विकास के लिए काम करना है। कांग्रेस के लोगों पर देश और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी है।

मणिपुर कांग्रेस के भूपेंद्र ने कहा कि मणिपुर जल रहा है लेकिन केंद्र सरकार को उसकी सुध नहीं है। वहां की जनता की आवाज हिंसा में दब गई है और उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। कर्नाटक के डॉ रज़ाक ने कहा की वक्फ पर सरकार द्वारा दोहरा मापदंड अपना रही है और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

पार्टी नेता उदित राज ने कहा देश में दलितों का उत्थान जो भी दिख रहा है उसकी बुनियाद में कांग्रेस की सरकार है। जिस वर्ग को तैयार कांग्रेस ने किया वही उसके खिलाफ खड़ा हुआ है। उनका कहना था कि बाबा साहेब अंबेडकर को कांग्रेस ने सम्मानित किया है लेकिन  प्रचारित किया जा रहा है कि कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया है। गुजरात कांग्रेस की छाया बेन ने  गुजरात की धरती पर सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि गुजरात में अब बदलाव की जरूरत है । पिछले 30 साल से चल रही सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।