Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... चुनाव की मांग को लेकर सर्बिया में विशाल रैली Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ... Iran-US Nuclear Deal: ईरान-अमेरिका परमाणु समझौते की फाइनल रिपोर्ट लेकर चीन पहुंचे पाक सेना प्रमुख आस... UP Panchayat Chunav: यूपी में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म, लेकिन योगी सरकार का बड़ा फैसला— प्रधा...

झारखंड नेत्र सोसायटी देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसायटी बनी

पांच सौ सदस्यों वाले समूह में लगातार तीसरी बार पुरस्कार जीता

  • एशिया-पेसिफिक  नेत्र विज्ञान कांग्रेस में मिला पुरस्कार

  •  देश विदेश के नेत्र चिकित्सकों ने भी अभियान को सराहा

  • पिछले एक साल में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय खबर

रांचीः झारखंड राज्य नेत्र सोसायटी के द्वारा वर्ष 2024-2025 में नेत्र रोग विशेषज्ञों और स्नातकोत्तर छात्रों के बीच वैज्ञानिक और शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम जनों के बीच नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के सफल संचालन के लिए अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसायटी के सभी सदस्य नेत्र सोसायटी के बीच सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसायटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया। झारखंड नेत्र रोग सोसायटी को वर्ष 2024-2025 में 100-500 सदस्यों के ग्रुप की श्रेणी में लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसायटी का विजेता का सम्मान भी मिला है।

देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी के अभूतपूर्व सम्मान को समिति की तरफ से चेयरपर्सन साइंटिफिक कमेटी कम मैनेजमेंट कमेटी सदस्य डॉ. भारती कश्यप, मैनेजमेंट कमेटी सदस्य डॉ. बी पी कश्यप, सेक्रेटरी डॉ. सुजॉय सामंता, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. नीलेंदु मिश्रा, पूर्व सेक्रेटरी डॉ. एस. के. मित्रा और कोषाध्यक्ष विभूतिभूषण ने मंच पर इसे ग्रहण किया।

83वें अखिल भारतीय नेत्र सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन के साथ 40वें एशिया-पेसिफिक नेत्र विज्ञान अकादमी कांग्रेस अधिवेशन के कांग्रेस प्रेसिडेंट डॉ. ललित वर्मा द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय समारोह के मंच पर झारखंड को मिले इस सम्मान की वजह से देश विदेश के नेत्र चिकित्सकों ने भी झारखंड में इस दिशा में कार्य को सराहा। साथ में सोसायटी को 500 सदस्यता ग्रुप वाले कैटेगरी में भी तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ सोसाइटी के अवार्ड को भी ग्रहण किया।

झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी मेंबर सह चेयरमैन साइंटिफिक कमेटी डॉ. भारती कश्यप ने कहा कि यह सम्मान 3 अप्रैल, 2025, गुरुवार को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 83वें अखिल भारतीय नेत्र सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन के साथ 40वें एशिया-पेसिफिक  नेत्र विज्ञान अकादमी कांग्रेस के उद्घाटन समारोह के दौरान झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को दिया गया।

विशेष रूप से, झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को इस वर्ष दो बड़े अवार्ड के लिए नामित किया गया था। पहला राष्ट्रीय सम्मान, जो देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसायटी है, सदस्यता संख्या (100 से कम सदस्यता, 100 से 500 सदस्यता, 500 से 1000 सदस्यता, 1000 से 1500 सदस्यता और 1500 से अधिक सदस्यता) के आधार पर विभिन्न समूहों के विजेता राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए प्राप्त हुआ है।

दूसरा, झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को वैज्ञानिक और शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम जनों के बीच नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के लिए 100 से 500 सदस्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य सोसायटी का सम्मान लगातार तीसरे वर्ष दिया गया। यह तीसरी बार है जब झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को 100 से 500 सदस्यों वाली देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसायटी का पुरस्कार मिला है।