Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी... शिवपुरी के नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या: कैशियर और कर्मचारी पर केस दर्ज, रास्ते... उज्जैन में जुटेगी देश की युवा शक्ति: 17 से 19 सितंबर तक गीता भवन में 'युवा धर्म संसद-2026', 24 राज्य... इंदौर हाईकोर्ट का अहम फैसला: मकान मालिक तय करेगा अपनी जरूरत, किराएदार नहीं उठा सकता सवाल; खाली करना ... ग्वालियर: मुरार जिला अस्पताल की न्यूरो ओपीडी में दवाओं का संकट, पर्चा लेकर निजी मेडिकल स्टोर जाने को... भोपाल के बिलखिरिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: पड़ोसी युवक ने किया ब्लैकमेल, केस दर्ज होने के बा...

टीवी चैनल के कार्यक्रम में मारपीट की गयी

महाकुंभ में सबसे अधिक चर्चित हुए अभय सिंह का आरोप

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को नोएडा में एक निजी चैनल के स्टूडियो में एक न्यूज डिबेट के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस को दी गई शिकायत में आईआईटी बाबा ने दावा किया कि भगवा वस्त्र पहने कुछ लोगों ने न्यूजरूम में घुसकर उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें लाठियों से पीटा।

घटना के बाद उन्होंने सेक्टर 126 में पुलिस चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एयरोस्पेस इंजीनियर से साधु बने सिंह ने पहली बार महाकुंभ की शुरुआत के दौरान लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आईआईटी-मुंबई से स्नातक करने से लेकर संन्यासी जीवन अपनाने तक के उनके सफर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

हालांकि, उनके बेबाक बयान और भविष्यवाणियां ही उन्हें अक्सर चर्चा में बनाए रखती हैं। हाल ही में, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बाद सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए थे। चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में भारत की हार के बारे में उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया।

हाई-प्रोफाइल मुकाबले से पहले, सिंह ने एक पॉडकास्ट में पूरे आत्मविश्वास के साथ घोषणा की थी कि भारत के जीतने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा था, इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली और सबको बोल दो कि जीत के दिखा दें। मैंने बोला नहीं जीतेगी इंडिया तो नहीं जीतेगी। हालांकि, भारत की शानदार जीत के बाद, उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर व्यापक ट्रोलिंग और मीम्स का विषय बन गई।

वैसे महाकुंभ के दौरान अचानक उनकी शैक्षणिक योग्यता सामने आने की वजह से वह चर्चा के केंद्र में आ गये थे। इस दौरान असंख्य लोगों ने उनसे मुलाकात की और टीवी चैनलों में भी उनके बारे में अनेक कार्यक्रम चलाये गये।