Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थितियां बदलाव की राह पर

बार एसोसियेशन के चुनाव में अवामी लीग जीती

राष्ट्रीय खबर

ढाकाः बांग्लादेश में फिर से राजनीतिक माहौल बदलता दिख रहा है। एक बहुत बड़े छात्र आंदोलन और भीषण हिंसा के बाद सेना की सलाह पर प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद अब तक अवामी लीग पूरी तरह मुर्दा हालत में थी। पार्टी के अनेक अन्य नेता भी देश छोड़कर भाग गये थे जबकि अन्य इनदिनों जेल के भीतर है।

जमीनी स्तर पर भी अवामी लीग के कार्यकर्ता अपनी पहचान छिपाने पर मजबूर हो गये थे। इस स्थिति में, अवामी लीग ने बांग्लादेश में बार एसोसिएशन का चुनाव जीत लिया। चपईनवाबगंज बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में अवामी लीग समर्थित पैनल ने छह पदों पर जीत हासिल की है। जमात-बीएनपी समर्थित संयुक्त वकील एकता पैनल ने पांच स्थान जीते। बीएनपी समर्थित पैनल लॉयर्स यूनिटी फ्रंट ने दो स्थान जीते हैं।

चपईनवाबगंज में सोमवार को मतदान हुआ। परिणाम उसी रात घोषित किये गये। तीन पैनलों में 34 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। उनमें से एक स्वतंत्र था। कुल मतदाताओं की संख्या 234 थी। 202 लोगों ने मतदान किया। हसीना की अवामी लीग सरकार पिछले साल अगस्त में बड़े पैमाने पर विद्रोह के कारण सत्ता से बाहर हो गई थी।

हसीना देश छोड़कर भाग गईं। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार ने बांग्लादेश का शासन संभाला। नई सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री हसीना, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और नौकरशाहों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं। अवामी लीग के सदस्यों पर अत्याचार के भी आरोप लगे हैं।

इस माहौल में चपईगंज बार कमेटी के चुनाव में अवामी लीग ने सबसे अधिक सीटें जीतीं। हसीना की पार्टी के समर्थकों का एक बड़ा वर्ग इस जीत से उत्साहित है। हालाँकि, उन्हें इस बात पर संदेह है कि इसका आम चुनाव पर कोई असर पड़ेगा या नहीं। क्योंकि इस बात पर संदेह है कि अवामी लीग चुनावों में भाग ले पाएगी या नहीं।