Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर में 10 अगस्त तक थमने वाली नहीं बारिश! यूपी, बिहार और एमपी में अति भारी वर्षा का अलर्ट ... केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी आवारा कुत्तों व मवेशियों की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: यूपी सरकार को 2 हफ्ते में व्यापक एक्शन... गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह... सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में बड़ा एक्शन! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिए 5 साल के ऑडिट के आदेश, ... अब लू (Heatwave) और बिजली गिरना भी प्राकृतिक आपदा घोषित! NDRF व SDRF से मिलेगा मुआवजा, केंद्र का लोक... जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम: अमृतसर में ISI समर्थित 2 टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 ना...

किशोरी की हत्या पर फफक पड़े सांसद अवधेश

अयोध्या की शर्मनाक घटना पर गरमायी राजनीति

  • प्रशासन तीन दिनों तक सुस्त पड़ी रही

  • मृतका की दोनों आंखें फोड़ दी गयी थी

  • राहुल और प्रियंका ने भी सवाल उठाये

अयोध्याः समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं अयोध्या-फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद नगर कोतवाली क्षेत्र में दलित किशोरी की हत्या पर पत्रकारों से बात करते फफक कर रो पड़े और बोले न्याय नहीं मिला तो लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे।

श्री प्रसाद ने रविवार को यहां एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नगर कोतवाली के अन्तर्गत शहनवां गांव जो अब नगर निगम के सरदार पटेल नगर के नाम से जाना जाता है,उसी गांव में दलित परिवार की बेटी तीन दिन से गायब थी। परिवार के लोग प्रशासन के चक्कर लगा रहे थे मगर प्रशासन ने कोई मदद नहीं की।

उन्होंने कहा, बिटिया के दोनों हाथ-पैर बांधकर नग्न अवस्था में शव मिला। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गयी थीं। उसके साथ दुर्दान्त व्यवहार हुआ है। जब प्रशासन ने परिवार को तीन दिन पहले सूचना दी गयी थी तो कार्यवाही क्यों नहीं हुई।

सांसद ने रोते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे। सांसद अवधेश प्रसाद के रोने से अचानक लोग भौचक हो गये। प्रेस में बैठे समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय उर्फ पवन और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने उन्हें बार-बार शांत कराया।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि जब प्रशासन को परिवार ने तीन दिन पहले सूचना दी थी तो प्रशासन ईमानदारी से कार्य किया होता तो शायद बिटिया के साथ ऐसी घटना न होती और बिटिया जीवित होती। प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करें और परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दे। उन्होंने कहा मैं इसको लोकसभा में उठाऊंगा।

लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में दुष्कर्म के बाद युवती की नृशंश हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अमानवीय घटना बताया और राज्य सरकार से जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

श्री गांधी ने कहा, अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुई अमानवता और उसकी नृशंस हत्या हृदयविदारक और बहुत शर्मनाक है। तीन दिनों से गूंजती बच्ची के परिवार के मदद की पुकार पर अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो शायद उसके जीवन की रक्षा हो सकती थी। एक और बेटी के जीवन का इस घिनौने अपराध से अंत हो गया।

आखिर कब तक और कितने परिवारों को इस तरह रोना-तड़पना पड़ेगा। बहुजन विरोधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज खास कर उत्तर प्रदेश में दलितों पर घृणित अत्याचार, अन्याय और हत्या बेलगाम बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार इस अपराध की तुरंत जांच कर, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करे और कृपा कर पीड़ित परिवार को हमेशा की तरह प्रताड़ित न करें।

देश की बेटियां और पूरा दलित समाज न्याय के लिए आपकी ओर देख रहा है। श्रीमती वाड्रा ने कहा, अयोध्या में भागवत कथा सुनने गई एक दलित बच्ची के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई, उसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए। ऐसी क्रूर घटनाएं समूची मानवता को शर्मसार करती हैं। बच्ची तीन दिन से गायब थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है।