Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Saharanpur Crime: सहारनपुर में ठगों के हौसले बुलंद! जज से हज यात्रा के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी, प... Greater Noida Housing Scheme: ग्रेटर नोएडा में 2500 सस्ते फ्लैट्स का मौका; 300 बेड का अस्पताल और हॉस... Palk Strait Swimming: ईशांक सिंह का कमाल; पाक जलडमरूमध्य को 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया, बना न... India-Bangladesh Row: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़का बांग्लादेश; भारतीय उच्चायुक्त को तलब... Google Doodle Labour Day 2026: गूगल ने डूडल बनाकर मजदूरों को किया सलाम; जानें इस साल की खास थीम और म... Ganga Expressway Update: गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर होगा बिल्कुल मुफ्त! इतने दिनों तक नहीं लगेगा कोई टो... Jabalpur Tragedy: बरगी बांध हादसे में अब तक 9 की मौत; चश्मदीद संगीता का बड़ा खुलासा— 'क्रूज पर नहीं ... Bengal Election 2026: भारी बारिश के बीच अचानक स्ट्रॉन्ग रूम पहुँचीं ममता बनर्जी; EVM छेड़छाड़ के आरो... Bargi Dam Tragedy: मौत के बाद भी नहीं छूटा ममता का साथ; 12 घंटे तक बेटे को सीने से चिपकाए रही मां, र... टीवी बनाम सोशल मीडिया के अंतर्विरोध और कागजी आंकड़ों का खेल

संविधान के कवच को तोड़ने की कोशिश हो रही है : प्रियंका

वॉयनॉड के सांसद के पहले भाषण को लोकसभा ने ध्यान से सुना

  • संविधान के कवच को तोड़ने की साजिश

  • भ्रष्टाचारी वाशिंग मशीन में धुल गये हैं

  • मीडिया की मशीन भी झूठ फैला रही है

नईदिल्लीः कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत के संविधान को देश के आम नागरिकों के लिए न्याय, अभिव्यक्ति, अधिकारों का सुरक्षा कवच बताया और सरकार पर आरोप लगाया कि देश में जनता पर सुरक्षा के इस कवच को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। श्रीमती वाड्रा के पहले भाषण को सदन ने पूरी शांति के साथ सुना।

उन्होंने कहा कि देश में विवाद एवं संवाद की परंपरा शुरू से रही है। हमारी आजादी की लड़ाई अहिंसा एवं सत्य पर इसी परंपरा के कारण चल सकी। उन्होंने कहा, हमारा संविधान इंसाफ, उम्मीद, अभिव्यक्ति और आकांक्षा की वो ज्योत है, जो हर हिंदुस्तानी के दिल में जल रही है। इस संविधान ने हर देशवासी को ये अधिकार दिया है कि वो सरकार बना भी सकता है और सरकार बदल भी सकता है।

श्रीमती वाड्रा ने उन्नाव में बलात्कार पीड़िता के मामले, आगरा के अरुण वाल्मीकि के साथ अत्याचार और एक दंगे में एक मुस्लिम दर्जी की गोली लगने से मौत की घटना का उल्लेख किया और कहा कि न्याय की अपेक्षा की जोत संविधान के कारण जल रही है। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दस साल के शासन के दौरान संविधान के इस सुरक्षा कवच को तोड़ने का प्रयास किया।

आरक्षण को हटाने के लिए लैटेरल इंट्री लायी गयी है। संविधान को बदलने काम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आज ये संविधान संविधान इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस चुनाव में हारते हारते जीतने के बाद उन्हें पता चल गया है कि जनता ने संविधान को बचाया है और जनता ऐसा होने नहीं देगी।

उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू का नाम लिये बिना कहा कि जिन्होंने इस देश में एचएएल, आईआईटी, आईआईएम, बनाये, सार्वजनिक उपक्रम स्थापित किये, उनका नाम भाषणों एवं पुस्तकों से मिटाने की कोशिश की जा रही है लेकिन कृतित्व से मिटाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैंकों, खदानों, का राष्ट्रीयकरण किया।

भोजन एवं शिक्षा का अधिकार दिया। आज ऐसा सिर्फ एक उद्योगपति के लाभ के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को वोट बैंक में बदला गया है लेकिन नारी शक्ति को अधिकार दस साल बाद देंगे। दस साल कौन इंतजार करेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में आने पर तंज कसते हुए कहा कि इनके यहां वाशिंग मशीन लगी है। जो जाता है, वह धुल जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अभिव्यक्ति की सुरक्षा को कमजोर करके भय का वातावरण बना दिया है। मीडिया की मशीन झूठ फैला रही है। गरीब मजदूर, मेहनती मध्य वर्ग रोजाना भयंकर परिस्थितियों का साहस एवं आत्मविश्वास से सामना करते हैं। यह शक्ति उन्हें संविधान से मिलती है। उन्होंने कहा कि भय की एक सीमा होती है। इतना दबाया जाता है तो उसके बाद जनता उठ खड़ी होती है। उन्होंने कहा, ‘‘ये देश कायरों के हाथों ज्यादा दिन नहीं रहा है। यह देश फिर से उठेगा और कहेगा सत्यमेव जयते।