Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुकेश अंबानी की Jio का 'महा-धमाका'! Airtel और Vi के उड़े होश; पेश किया ऐसा प्लान कि देखते रह गए दिग्... Vastu Tips for Women: महिलाओं के इन कामों से घर में आता है दुर्भाग्य, लक्ष्मी जी छोड़ देती हैं साथ; ज... पार्लर का खर्चा बचाएं! घर पर बनाएं ये 'मैजिकल' हेयर जेल, रूखे-बेजान बाल भी बनेंगे रेशम से मुलायम और ... Raebareli Crime News: रायबरेली में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर का हमला, परिवार के 6 लोग घायल; ढाबा ... West Bengal Election 2026: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा रोकने को आयोग सख्त, 15 जून तक तैनात रहेगी सेंट्... Patna Metro Phase 2 Inauguration: पटना मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन कब? आ गई डेट; बेली रोड से बैरि... उन्नाव में 'काल' बनी ड्राइवर की एक झपकी! डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 महिला की मौत, 22 या... Lucknow Builder Honeytrap Case: लखनऊ के बिल्डर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस, पीड़िता से मांगी 5 लाख ... Sanjay Nishad News: क्या BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद? गोरखपुर में छलके आंसू, सपा-बसपा पर निशाना औ... Gorakhpur Religious Conversion: गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास ...

लंबे 56 साल बाद सैनिक का शव लौटा

हिमालय के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था वायुसेना विमान

राष्ट्रीय खबर

तिरुअनंतपुरमः रोहतांग दर्रे पर भारतीय वायुसेना के विमान दुर्घटना के 56 साल बाद मलयाली सैनिक का पार्थिव शरीर बरामद किया गया। विमान दुर्घटना में उनकी दुखद मौत के 56 साल बाद सोमवार को मलयाली सैनिक थॉमस चेरियन का पार्थिव शरीर बरामद किया गया।

पथानामथिट्टा के एलंथूर के मूल निवासी चेरियन की उम्र सिर्फ 22 साल थी, जब भारतीय वायुसेना का एएन-12 विमान हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे के आस पास पहाड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

102 लोगों को लेकर जा रहा यह ट्विन इंजन टर्बोप्रॉप परिवहन विमान 7 फरवरी, 1968 को चंडीगढ़ से लेह जाते समय लापता हो गया था। चेरियन के साथ, भारतीय सेना के डोगरा स्काउट्स और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान में सोमवार को तीन और लोगों के पार्थिव शरीर बरामद किए गए।

भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर अरनमुला पुलिस को मामले की पुष्टि की, जिन्होंने फिर चेरियन के परिवार को सूचित किया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा और उनकी स्मृति में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सोमवार को बरामद किए गए दो अन्य शव मलखान सिंह और सिपाही नारायण सिंह के हैं। शेष शव से बरामद दस्तावेजों से व्यक्ति की पहचान निश्चित रूप से नहीं हो पाई है। हालांकि, एक अधिकारी ने बताया कि परिजनों का विवरण मिल गया है।

एक अधिकारी ने कहा, एक असाधारण घटनाक्रम में, 1968 में रोहतांग दर्रे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एएन-12 विमान से कर्मियों के अवशेषों को बरामद करने के लिए चल रहे खोज और बचाव अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

आधिकारिक रिकॉर्ड से प्राप्त दस्तावेजों की मदद से मलखान सिंह की पहचान की पुष्टि की गई। उत्तराखंड के गढ़वाल में चमोली तहसील के कोलपाड़ी गांव के रहने वाले सिपाही सिंह आर्मी मेडिकल कोर में कार्यरत थे।