Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

फिर से झारखंड में मॉब लिंचिंग की एक शिकायत

बकरी चोरी के आरोप में युवक की पिटाई से मौत

रांचीः टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र से रविवार को बरामद शव की पहचान अख्तर अंसारी के रूप में हुई है। अख्तर अंसारी के परिजनों का दावा है कि अख्तर को भीड़ के द्वारा पीट-पीट कर मार डाला गया है।हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल,रविवार को राँची के पिठोरिया के रहने वाले अख्तर अंसारी का शव टाटीसिल्वे के महिलोंग से बरामद किया गया था। अख्तर के परिजनों का दावा है कि ग्रामीणों के द्वारा बकरी चोरी के आरोप में पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है।

अख्तर अंसारी के भतीजे इरशाद ने बताया कि देर रात किसी व्यक्ति के द्वारा फोन कर यह बताया गया कि उसके चाचा के साथ बुरी तरह से मारपीट की जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद उसने नामकुम पुलिस से संपर्क किया तब यह बताया गया कि मामला टाटीसिल्वे का है। पूरी रात परिजन अख्तर को खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को उसका शव टाटीसिल्वे से बरामद किया गया। अख्तर के शरीर पर गंभीर जख्मों के निशान हैं,जिससे साफ पता चलता है कि उसे पीट-पीट कर मारा गया है।
अख्तर के परिजनों का आरोप है कि ग्रामीणों के द्वारा बकरी चोरी के आरोप में पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सिल्ली डीएसपी को दी है। टाटीसिल्वे थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि अख्तर का शव बरामद किया गया था, परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है।

हाल के वर्षों में इस किस्म की मॉब लिंचिंग की अनेक घटनाएं झारखंड मे घटी है और संबंधित केंद्रीय एजेंसियों ने भी राज्य सरकार को ऐसे मामलों में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया है। कई स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने के बाद भी गाहे बगाहे इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही है।