Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...

यूपी में सपा को मिला कांग्रेस का हाथ

सीट समझौते पर प्रियंका गांधी ने बनायी बात

  • दोनों दलो ने सांझा प्रेस कांफ्रेंस की

  • कांग्रेस को मिली है कुल 17 सीटें

  • अखिलेश को फोन किया प्रियंका ने

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय तक जारी अटकलों को विराम देते हुये उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने बुधवार को मिल कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। गठबंधन के तहत सपा 63 और कांग्रेस 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। अंदरखाने से खबर आयी है कि इस मसले को प्रियंका गांधी की पहल से सुलझाया गया। उन्होंने खुद इस मुद्दे पर अखिलेश यादव से बात की थी।

मामला सुलझ जाने के बाद राजधानी लखनऊ के एक होटल में दोनो दलों की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को यह घोषणा की गयी जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी मौजूद थे। श्री पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें है और गठबंधन के तहत कांग्रेस प्रयागराज, देवरिया, अमेठी, कानपुर नगर,वाराणसी,मथुरा,सहारनपुर,सीतापुर,गाजियाबाद,फतेहपुर सीकरी,बासगांव, महाराजगंज,रायबरेली, झांसी,बुलंदशहर,अमरोहा और बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी जबकि अन्य 63 सीटों पर सपा के उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे।

उन्होने बताया कि गठबंधन के तहत कांग्रेस मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट सपा को देगी जबकि अन्य में सपा के लोग कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। सपा के प्रमुख प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि यूपी से ही भाजपा केंद्र की सरकार 2014 में आयी थी और यूपी के जरिये ही 2024 में केंद्र की सत्ता से जायेगी।

देश के हालात बहुत खराब है। किसान सडकों पर है, नौजवान बेरोजगार हैं।समाज के सभी वर्ग विगत दस वर्षो से भाजपा की कुनीतियों और अन्याय का शिकार रहा है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव मे उतरेगा। मतदाता को कर्तव्य है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का पालन इमानदारी और निष्पक्षता के साथ करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारतीय संविधान खतरे में है। उसे बचाना और लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं को ताकत देना जनता के हित में है।