Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले...

कांग्रेस ने कहा पुराने ड्रोन खरीद रही सरकार

  • जो तकनीक पुरानी पड़ चुकी वह क्यों

  • दूसरे देशों से अधिक दाम क्यों दे भारत

  • अमेरिका को 25 हजार करोड़ क्यों दे रहे

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की अमेरिकी यात्रा पर चढ़ी झूठ की चमक जैसे ही छंटी तो अमेरिका से पुराने ड्रोन महंगे दाम पर खरीदने का पर्दा उठा और असलियत सामने आ गई, इसलिए मोदी सरकार को इस सौदे में पारदर्शिता को लेकर अब जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में सरकार से पूछा जो तकनीकी पुरानी पड़ चुकी है और अमेरिका खुद उससे आगे की तकनीकी के ड्रोन तैयार कर रहा है तो फिर पुराने यानी प्रिडेटर ड्रोन को नवीनतम बताकर खरीद करने की क्या वजह है। उन्होंने इस सौदे को लेकर सरकार से यह भी सवाल किया कि जो प्रीडेटर ड्रोन दूसरे देश चार गुना कम कीमत पर खरीदते हैं, उन्हें प्रधानमंत्री 880 करोड़ रुपए प्रति ड्रोन के हिसाब से क्यों खरीद रहे हैं।

पहले जब देश मे रुस्तम और घातक ड्रोन बनाने के लिए डीआरडीओ को 1786 करोड़ रुपए दिए तो फिर अमेरिका को लगभग इसी मारक स्तर के 31 ड्रोन खरीद के लिए 25 हजार करोड़ देने की क्या जरूरत थी। प्रवक्ता ने इस सौदे में नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया और कहा कि रक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक किए बिना इस महंगे सौदे को कैसे मंजूरी दी गई।

उनका यह भी सवाल था कि क्या प्रधानमंत्री को यह पता नहीं था कि जिस सौदे को वह महंगे दाम पर खरीद रहे हैं उसे दूसरे कई देशों ने उससे बहुत कम दाम पर खरीदा है। उन्होंने कहा, अमेरिका के ये ड्रोन आउट डेटेड टेक्नोलॉजी वाले हैं और ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के बिना भारत को मिलेंगे। यानी आप कबाड़ भी सस्ते के बजाए महंगे दाम पर खरीद रहे हैं।

आखिर कौन हैं वो ड्रोनाचार्य जो पुराने ड्रोन महंगे दाम पर खरीदवा रहा है। श्री खेड़ा ने सवाल किया ड्रोन सौदे को मंजूरी देने के लिए रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक क्यों नहीं हुई। दूसरे देशों की तुलना में ड्रोन के लिए ज्यादा कीमत क्यों है।

जब वायुसेना को इन ड्रोन की आसमान छूती कीमतों पर आपत्ति थी तो डील में जल्दबाजी क्यो हुई और वायुसेना के 18 ड्रोन की मांग की बजाय 31 ड्रोन का सौदा क्यो किया। रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का क्या हुआ। वैसे इस बारे में रक्षा मंत्रालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि ड्रोन खरीद के मामले में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक की, जिसमें केंद्र तथा राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और चुनावी रणनीति पर व्यापक चर्चा की। छत्तीसगढ़ की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा ने बैठक की जानकारी देते हुए संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विचार विमर्श करते हुए अपनी बात रखी।

बैठक में सरकार और संगठन की बात रखी गई जिसमें सबने कहा कि सब मिलकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। सुश्री सैलजा के अनुसार बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा के पास धार्मिक बातों के अलावा और कोई एजेंडा नहीं है। हमारे पास काम और विचारधारा का एजेंडा है।

पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा, हमें सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस की विचारधारा देश और समाज को आगे रखती है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक को लेकर ट्वीट करके बताया, आज यहां कांग्रेस मुख्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, हमारे नेता राहुल गांधीजी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपालजी, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकमजी और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नवा छत्तीसगढ़ के मॉडल से जनता के जीवन में आ रहे बदलाव और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम चर्चा हुई।