Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! 'धुरंधर' के शोर में भी 'उस्ताद भगत सिंह' ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में... Iran-Israel War 2026: ईरान ने इजराइल पर बरपाया कहर, 100 से ज्यादा जख्मी; पीएम नेतन्याहू ने तेहरान पर... WhatsApp की बड़ी 'जादूई' ट्रिक! अब बिना नंबर सेव किए करें किसी को भी मैसेज; बस फॉलो करें ये 2 मिनट वा... Chaitra Navratri Day 4: मां कूष्मांडा को बेहद प्रिय है ये 'एक' सफेद मिठाई! नवरात्रि के चौथे दिन लगाए... गर्मी में 'वरदान' हैं चिया और सब्जा सीड्स! शरीर को रखेंगे AC जैसा ठंडा, बस भूलकर भी न करें ये एक गलत... थावे मंदिर में 'प्रसाद' के नाम पर गुंडागर्दी! दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को लाठियों से पीटा; "हमसे ही... Sharjeel Imam Interim Bail: शरजील इमाम को मिली 10 दिन की जमानत, दिल्ली दंगों के आरोपी के भाई ने जताई... लालजीत भुल्लर पर सीएम मान का 'हथौड़ा'! इस्तीफा मंजूर और अब FIR के आदेश; अफसर की पत्नी के खुलासे ने ह... Wife Murder Case: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर सास को दी चुनौती; "तुम्हारी बेटी को मार डाला, फोटो भ... क्रिकेट के मैदान पर 'काल' का साया! बैटिंग कर रहे 30 साल के खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक; पिच पर ही तड़प...

रांची में अवैध खनन धड़ल्ले से  जारीः भाकपा

रांचीः रांची में पत्थर और बालू का अवैध  खनन जोरों पर है। सरकार को लाखो के राजस्व की क्षति पहुंचा  रहा है जिला खनन पदाधिकारी और पत्थर माफियाओं का गठजोड़  ।भाकपा जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा की पूरे जिले में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से बालू पत्थर का खनन किया जा रहा है जिसके कारण झारखंड सरकार को लाखों का राजस्व की हानि हो रही है।

ज्ञात हो कि सरकार के द्वारा अभी तक बालू घाटो की  बंदोबस्ती पूर्ण रूप से नहीं की गई है उसके बावजूद नदियों से अवैध बालू उठाव जारी है और आम जनता को दुगने रेट पर  बालू मिल रही है । जिला खनन पदाधिकारी को सूचना होने के बावजूद भी वे समुचित कार्यवाही नहीं करते हैं जो दर्शाता है की बालू माफिया से उनका पूरा गठजोड़ है और उनके  इजाजत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

रांची जिला में बिना डिस्ट्रिक्ट सर्वे के नदियों से बालू का उठाव किया जा रहा है जो नियमों के विपरीत है डिस्ट्रिक्ट सर्वे के अनुसार किसी भी नदी से 60% से अधिक बालू  का उठाव ठनहीं किया जा सकता है ।लेकिन खनन माफियाओं के द्वारा इस नियम का पालन नहीं किया जाता है और धड़ल्ले से झारखंड की नदियों से शत प्रतिशत बालू  का उठाव  का प्रयास किया जाता है

जिसके कारण झारखंड में नदियों से जलस्तर लगातार घटता और  सूखता जा रहा है । इसलिए  भाकपा रांची के उपायुक्त से मांग करती है कि रांची में अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं और सरकार को लाखों रुपए के राजस्व  हानि  से बचाने का काम करें और वैसे भ्रष्ट पदाधिकारी जो खनिज संपदा के लूट में संलिप्त है । उनपर विभागीय जांच करवाकर समुचित कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाए।