Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटाक्ष और मजाक से उपजा नया आंदोलन West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने...

बालूमाथ इलाके में अकीदत के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की गई

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय सहित एक दर्जन से भी अधिक ईदगाहो व मस्जिदों मे शनिवार को  बड़ी अकिदत के साथ  ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। खुशहाली व भाईचारा क़ायम रहने की मांगी गई दुआ

मुख्यालय स्थित ईदगाह  में सुबह 8 बजे मौलाना मजहर मजाहीरी, ने ईद उल फितर  की नमाज अदा कराया। मासियातू  ईदगाह में 7:30 बजे  मौलाना अब्दुल हम्माद, शेरेगडा जामा मस्जिद में 8 बजे  हाफीज साजिद मस्जिद अबु बकर मे 7:30 बजे मौलाना ओजैर, बालु  जामा मस्जिद में 7:30 बजे मौलाना माजिद ,चापाटोला मस्जिद मे  8:30 बजे मौलाना हारुन रशादी, जिलंगा जामा मस्जिद में 9  बजे हाफिज व कारी अशरफ, कुरयाम  जामा मस्जिद में 8बजे हाफिज साकिब, लेजांग जामा मस्जिद में 8:30  बजे हाफिज खलिल के द्वारा  अदा कराई गई।

नमाज के पश्चात पूरे मुल्क मे अमन चैन की दुआ मांगी गई। और एक दूसरे से गले मिले ये सिलसिला जारी रहा। नमाज अदा के पुर्व  इमामो ने कहा कि रमजान जैसे मुबारक महीने में खुदा अपने बंदों के बीच  बहुत करिब हो कर   अधिक  नवाजता है और रोजेदारों व ईद की नमाज मे पहुंचे लोगों की दुआओं को आसानी से कबूल करता है।

हम जिस तरह रमजान के महिने मे हर बुराई से बचे हैं वैसाही पुरे साल बचने की अपील किया है। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद  दल बल के साथ पुरे प्रखंड क्षेत्र में गश्त करते दिखे। नमाज के पश्चात कई समाजसेवियों, राजनीतिक दल नेताओं व गणमान्य लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में पहुँच कर ईद के मुबारकबाद दिया।