Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...

शार्क ने नदी में तैरती नाबालिग बच्ची को मार डाला

पर्थः यहां की नदी में तैरने गयी एक बच्ची पर शार्क ने हमला कर दिया। किसी तरह उसे घायल हालत में बाहर तो निकाल लिया गया था लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। यहां के स्वान नदी में शार्क के ऐसे हमले से लोग अब नदी के करीब जाने से भी डर रहे हैं।

नदी में इस किस्म का हमला होते जिनलोगों ने देखा है, वे सभी मानसिक चोट की स्थिति में है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया पुलिस के इंस्पेक्टर पॉल रॉबिनसन ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में डॉलफिनों का एक समूह भी तैर रहा था।

इसी स्थिति को देखकर इस बच्ची ने नदी में छलांग लगायी थी। पानी के नीचे तैरती शार्क ने अचानक उस पर हमला कर दिया। किसी तरह उसे जब खींचकर निकाला गया तो वह खून से सनी हुई थी।

अनुमान है कि इस बच्ची पर हमला करने वाला एक बुल शार्क था, जो आम तौर पर ऑस्ट्रेलिया के नदियों में भी पाया जाता है। इससे पहले वर्ष 2021 में भी इसी स्वान नदी में शार्क के हमले से एक पचास साल का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

यहां के जेम्स कूक यूनिवर्सिटी के शोध कर्ता एंड्रूय चीन ने कहा कि यह नदी स्वाभाविक तौर पर इस प्रजाति के शार्कों के निवास स्थल है। अब लोग ही उनके करीब जा रहे हैं। आम तौर पर वे इंसानों पर हमला नहीं करते हैं लेकिन अपवाद की स्थिति की कई घटनाएं भी है।

इससे पहले समुद्री इलाकों में तैरते इंसानों पर शार्क के हमलों की घटनाओं में अप्रत्याशित तौर पर बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बारे में भी समुद्री वैज्ञानिक मानते हैं कि दरअसल अपने शिकार की तलाश मे घूमते शार्कों के करीब जाने वाले इंसान पर वे शिकार समझकर ही हमला करते हैं।

आम तौर पर शार्क या कोई भी दूसरी प्रजाति बेवजह हमला नहीं करती है। अब इस हादसे के बाद लोगो को नदी में जाने के लिए सतर्क किया गया है। साथ ही एहतियात के तौर पर बोट पर सवार पुलिस वाले इलाके की गश्ती भी कर रहे हैं।