Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

पश्चिम बंगाल में भाजपा का एक विकेट और गिरा

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को फिर से एक झटका लगा है। भाजपा खेमा की तरफ से टीएमसी के टूटने की दावेदारी के बीच अलीपुरदुआर से भाजपा के विधायक सुमन कांजीलाल अब तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।

औपचारिक तौर पर उन्होंने पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभिषेक ने उन्हें पार्टी का अंग वस्त्र प्रदान कर पार्टी की सदस्यता दी।

इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद प्रदेश भाजपा के कुछ नेताओँ ने उन्हें विश्वासघाती करार दिया है जबकि उनके करीबी भाजपा नेताओं ने इस फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया है।

पार्टी का झंडा नहीं देने पर भाजपा के लोग दलील दी जा रही है कि इससे उनकी विधानसभा की सदस्यता जा सकती थी। जिससे बचने के लिए अंग वस्त्र दिया गया है।

वैसे पार्टी के अंदर इस बात की चर्चा पहले से ही थी कि वह अपने ही इलाके के भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री जॉन बारला से काफी समय से नाराज चल रहे थे।

अभिषेक के कार्यालय द्वारा रविवार शाम जारी की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि तृणमूल महासचिव सुमोन का का पार्टी में अंगवस्त्र पहना कर स्वागत कर रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में सुमन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक वह लंबे समय से तृणमूल के संपर्क में था।

उन्होंने शिकायत की कि अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्हें जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण पद मिल सकते हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के तीन विधायक तृणमूल में शामिल हो गए।

पंचायत चुनाव से पहले इस दलबदल को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने कहा, मैं सुमन के पार्टी बदलने के बारे में नहीं सोच सकता। हर राजनीतिक कार्यक्रम में वह मेरे बदल में होते थे। मैं वर्तमान सरकार के खिलाफ सबसे मुखर था। मैं सोच भी नहीं सकता था कि यह इस तरह बिकेगा।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में सुमन के काम से दिक्कत होती तो वह विधायक का पद छोड़कर दल बदल सकते थे लेकिन जिस तरह से उन्होंने पार्टी बदली, हम राजनीतिक नेता कार्यकर्ताओं को क्या जवाब देंगे? कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाहें थीं कि शंकर घोष भी तृणमूल के संपर्क में हैं। विधायक ने कहा कि लोगों को पहचानने में गलती की है। हम व्यापार करने के लिए राजनीति नहीं करते हैं।