Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... भाजपा ने अब तक 117 सीटें जीती है Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार आतिशबाजी, हरमू बाईपास पर लगा जाम PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... विधायकों को अब इस्तीफा देना चाहिएः के मेघचंद्र

बांग्लादेश में कुछ लोग स्थायी तौर पर असंतुष्ट ही रहते हैं

  • पूरे देश को एक स्मार्ट देश बनाना है लक्ष्य

  • हर बच्चे को शिक्षित और जानकार बनाना है

  • हर गांव को ब्रॉडबैंड सेवा से जोड़ा जा रहा है

राष्ट्रीय खबर

ढाकाः बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहली बार कहा है कि सरकार देश में इतना काम कर रही है। फिर भी देश में कुछ लोग ऐसे हैं, जिनका मन कभी नहीं भरता, वे सदैव सरकार से असंतुष्ट ही नजर आते हैं। दरअसल ऐसे लोग आंख होने के बाद भी अंधे हैं। इसलिए उन्हें सच्चाई नजर ही नहीं आती है।

दरअसल प्रधानमंत्री ने यह बयान इशारे से विरोधियों के बयान पर ही दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक समारोह में प्राथमिक एवं माध्यमिक के छात्रों को पाठ्यपुस्तक देने के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही। अपने सरकार की भावी योजनाओं पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2041 तक बांग्लादेश एक ऐसा स्मार्ट देश होगा, जहां के हर इंसान की सूचना तकनीक की अच्छी जानकारी होगी।

इसलिए कोई भी नागरिक दुनिया के किसी अन्य देश के नागरिक से पिछड़ा नहीं रहेगी। शेख हसीना ने कहा कि शित्रा के साथ साथ स्वास्थ्य पर भी सरकार ने इसी मकसद से ध्यान दे रखा है। बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा इसी सोच के तहत दी जा रही है ताकि हम दुनिया के साथ साथ कदम मिलाकर चल सके।

उन्होंने कहा कि एक सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा जा चुका है। अब दूसरा भेजने की तैयारी चल रही है। देश के अनेक द्वीपों में पानी के नीचे से केबल बिछाकर इंटरनेट कनेक्शन पहुंचाने का भी काम चल रहा है। गांव के स्तर पर ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाकर इस सोच को साकार किया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ लोगों को हमेशा ही देश में कुछ नहीं है दिखता है।

उन्होंने कहा कि दरअसल कुछ लोगो को अब कुछ नहीं कहने की बीमारी हो गयी है। अब बांग्लादेश बदल चुका है इसलिए कुछ नहीं शब्द को अब स्वीकार नहीं किया जाता है। जिन्हें अब भी कुछ नहीं दिखता है, वे अपनी आंखों की जांच करा लें। शेख हसीना ने कहा कि अगर देश की जनता को गरीबी से मुक्ति दिलाना है तो उसका सबसे कारगर हथियार शिक्षा ही है।

इसी वजह से पूरे देश को शिक्षित करने पर सरकार सबसे अधिक ध्यान दे रही है। इसी लक्ष्य की वजह से ही उनकी सरकार ने वर्ष 2010 से बच्चों को मुफ्त में पाठ्यपुस्तक देने का काम प्रारंभ किया था। जो आज भी जारी है। जब यह बच्चे शिक्षित होकर बड़े होंगे तो वे दुनिया की चुनौतियों का मुकाबला करने की स्थिति में होंगे।